भारत-बांग्लादेश की नौसेना ने द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास के चौथे संस्करण बोंगोसागर-23 व दोनों देशों की नौसेनाओं द्वारा समन्वित गश्ती का पांचवां संस्करण सात से नौ नवंबर तक बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों नौसेनाओं के जहाजों और विमानों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर संयुक्त गश्त की और बाद में समुद्री अभ्यास किया।
भारतीय नौसेना के जहाज आइएनएस कुठार और आइएनएस किल्टन और समुद्री गश्ती विमान (एमपीए) डोर्नियर ने बांग्लादेश नौसेना के जहाज अबू बक्र, अबू उबैदा और एमपीए के साथ अभ्यास में भाग लिया। दोनों नौसेनाओं ने कम्युनिकेशन ड्रिल, सामरिक युद्धाभ्यास तथा अन्य अभ्यास किए जो स्टीम पास्ट के साथ समाप्त हुए। दोनों नौसेनाओं के बीच पहला मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास भी हुआ।
दोनों नौसेनाओं ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास संयुक्त गश्त की। साथ ही अंतरसंचालनीयता बढ़ाने के लिए समुद्री अभ्यास किया। इसकी जानकारी भारतीय नौसेना ने दी। संयुक्त गश्ती करने से दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ बेहतर हुई और गैरकानूनी गतिविधियों के संचालन को रोकने के उपायों को लागू करने में तत्परता दिखाई गई।
भारतीय नौसेना और बांग्लादेश नौसेना का द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है। जिसका उद्देश्य समुद्री अभ्यास और संचालन के एक व्यापक स्पेक्ट्रम के माध्यम से जंगी कार्रवाई का अंतर और संयुक्त परिचालन कौशल विकसित करना है। बोंगोसागर नौसैनिक अभ्यास का पहला संस्करण 2019 में आयोजित किया गया था।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित कृषि-खाद्य प्रणालियों में…
World Sleep Day 2026: शरीर की क्रियाओं का नींद सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बगैर…
मध्य प्रदेश सरकार ने 13 मार्च 2026 को लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी…
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बारबाडोस में आयोजित Bim10 लीग 2023/24 के दौरान भ्रष्टाचार के…
केंद्र सरकार ने ईरान में जारी संकट को देखते हुए स्थिति पर करीब से नजर…
साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees' Provident Fund Organisation)…