जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने शपथ ली। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री जीतराम मांझी, राज्य मंत्री चिराग पासवान और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी समेत कई बड़े दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। समारोह में श्रवण कुमार, दीलीप जायसवाल, बिजेंद्र यादव और मंगल पाण्डेय समेत कुल 26 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है।
बीजेपी
जनता दल यूनाइटेड
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा
राष्ट्रीय लोक मोर्चा
एनडीए ने पिछले हफ़्ते बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए सत्ता में वापसी की। 243 सीटों में से एनडीए को 202 सीटें मिलीं। बीजेपी को 89, जेडीयू को 85, एलजेपी(आरवी) को 19 और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा 5 और आरएलएम 4 सीटें जीतने में कामयाब रही थीं।
पूरी दुनिया एक बार फिर ऐसे दौर की तरफ बढ़ती दिख रही है, जहां आम…
भारत ने 20 मार्च 2026 को 1 बिलियन टन (BT) कोयला उत्पादन का महत्वपूर्ण मील…
वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 मार्च…
मार्च 2026 में एक बड़े वैश्विक घटनाक्रम के तहत लगभग 22 देशों ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य…
प्रकृति 2026 शिखर सम्मेलन 19 से 22 मार्च तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया,…
भारत जून 2026 से लिपुलेख दर्रा (Lipulekh Pass) के माध्यम से चीन के साथ सीमा…