नीतीश कुमार ने रचा इतिहास, 10वीं बार ली CM की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीटें लाने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा फिर से डिप्टी सीएम बनाए गए। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत एनडीए के सभी घटकों के प्रमुखों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता मौजूद रहे।

बिहार में एनडीए को प्रचंड जीत मिलने के बाद एक बार फिर नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। वह 19 वर्ष तक बिहार की सत्ता के शीर्ष पर रह चुके हैं। वह बिहार में सबसे लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले मुख्यमंत्री भी हैं। बिहार में अभी तक किसी भी मुख्यमंत्री का कार्यकाल इतना लंबा नहीं रहा है। देश के अब तक इतिहास को देखें तो सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वालों की सूची में नीतीश कुमार का नाम भी शामिल है।

नीतीश कुमार के बाद, बहुत से ऐसे नेता हैं, जिन्होंने कई बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली हैं, लेकिन 10 का आंकड़ा अब तक किसी ने नहीं छुआ है। इस लिहाज से नीतीश कुमार देश के सबसे अनुभवी और रिकॉर्ड-धारक मुख्यमंत्री हैं।

26 मंत्रियों ने शपथ ली

राज्यपाल ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके बाद उप मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही एनडीए गठबंधन की नई सरकार ने औपचारिक रूप से कामकाज की शुरुआत कर दी। समारोह में कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें पहली बार मंत्री बनने वाली जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह भी शामिल रहीं।

पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत के बाद यह शपथ ग्रहण समारोह बेहद खास तरीके से बनाया गया। राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। गांधी मैदान में विशाल मंच बनाया गया था, जहां हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, नेता और आम लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद बिहार कैबिनेट के मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए गठबंधन के बड़े नेता मौजूद रहे। पूरा गांधी मैदान सुरक्षा के विशेष प्रोटोकॉल के तहत कवर किया गया था। शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार में नई सरकार के कामकाज की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री जल्द ही कैबिनेट की पहली बैठक करने वाले हैं, जिसमें कई अहम फैसलों की उम्मीद की जा रही है।

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago