
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गोवा में वेटलैंड बचाओ अभियान शुरू किया। इसके तहत दलदली भूमि के संरक्षण के लिए नागरिक भागीदारी का निर्माण होगा। उन्होंने इस मौके पर पारिस्थितिक, आर्थिक और जलवायु सुरक्षा हासिल करने में वेटलैंड ईकोसिस्टम की महत्वपूर्ण भूमिका की जानकारी दी और राज्यों के वेटलैंड मैनेजरों से बातचीत कर उनके अनुभवों को भी सुना। इस मौके पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद थे।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
बता दें, अभियान वेटलैंड संरक्षण के लिए संपूर्ण समाज दृष्टिकोण पर बना है, जो सभी स्तरों पर सकारात्मक कार्रवाई को सक्षम बनाता है और समाज के सभी वर्गों को शामिल करता है। अगले एक साल तक यह जारी रहेगा। इसमें वेटलैंड के महत्व के बारे में लोगों को संवेदनशील बनाना, वेटलैंड मित्रों की व्याप्ति को बढ़ाना और संरक्षण के लिए नागरिक भागीदारी बनाना शामिल होगा।
कार्यक्रम में इंडियाज 75 अमृत धरोहर- इंडियाज रामसर साइट्स फैक्टबुक और मैनेजिंग क्लाइमेट रिस्क्स इन वेटलैंड्स- ए प्रैक्टिशनर्स गाइड नामक दो किताबें भी जारी की गईं।
Find More News Related to Schemes & Committees



Forbes List 2026: 30 साल से कम उम्र के स...
Bill Gates को पछाड़ कर उनसे आमिर बने बाइन...
तेल महंगा, रुपया कमजोर: 93.24 तक लुढ़की ...

