Categories: Appointments

सेना के लिए लॉन्च हुआ लो स्मोक सुपीरियर केरोसीन तेल

तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने जम्मू में भारतीय सेना के लिए लो स्मोक सुपीरियर केरोसिन तेल (एसकेओ) लॉन्च करने की घोषणा की। इस तरह बीपीसीएल सेना को नई एलएसएलए ग्रेड एसकेओ आपूर्ति की आपूर्ति शुरू करने वाली पहली ओएमसी के रूप में उभरी है। कंपनी इस बारे में सर्विस के स्तर को बेहतर बनाने और एसकेओ के उपयोग में धुएं और गंध से संबंधित मुद्दों को दूर करने की दिशा में भी काम करेगी।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

सामान्य केरोसिन से काफी धुआं निकलता है, जो सेना के जवानों के लिए स्वास्थ्य के लिए हर लिहाज से नुकसानदेह है। सेना के जवान इसे अधिक ऊंचाई पर इस्तेमाल करते हैं, जहां आक्सीजन का स्तर बहुत पहले ही काफी कम होता है। इसलिए, बहुत कठिन इलाकों में काम कर रहे हमारे सैनिकों को स्वच्छ ईंधन प्रदान करने की दिशा में कम धुएं वाला मिट्टी का तेल एक बड़ा महत्वपूर्ण कदम है।

 

भारत पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के डायरेक्टर सुखमल जैन ने कहा कि भारत माता के सम्मान की रक्षा के लिए हमारी सेना जिस साहस, वीरता और समर्पण का प्रदर्शन करती है, वह अतुलनीय है। वे जिस कठिन परिस्थितियों में और जिस ऊंचाई पर मातृभूमि की रक्षा और सेवा के लिए नि:स्वार्थ समर्पण भाव से काम करते हैं, उसके लिए हम उन्हें सिर्फ सलाम ही कर सकते हैं।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • बीपीसीएल मुख्यालय: मुंबई;
  • बीपीसीएल की स्थापना: 1952;
  • बीपीसीएल के सीएमडी: राम कृष्ण गुप्ता वेत्सा।

Find More Appointments Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

18 mins ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

34 mins ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

55 mins ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

1 hour ago

जन विश्वास संशोधन विधेयक 2026 पारित: 784 प्रावधानों में बड़ा बदलाव

लोकसभा ने 1 अप्रैल, 2026 को जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर…

2 hours ago

मेघालय ने दूरदराज के इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुँचाने के लिए Starlink India के साथ साझेदारी की

मेघालय ने पूरे राज्य में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए Starlink के साथ साझेदारी…

2 hours ago