Categories: Economy

Bharat Bond ETF की चौथी किस्त हुई लॉन्‍च

भारत बॉन्ड ईटीएफ (Bharat Bond ETF) की चौथी किस्त 2 दिसंबर को जारी की गई है। आपके पास 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक इसमें निवेश का मौका है। भारत बॉन्ड ईटीएफ एडलवाइस म्यूचुअल फंड (Edelweiss Mutual Fund) द्वारा मैनेज किया जाता है। ये बॉन्ड ऐसी सरकारी कंपनियों में निवेश करता है, जिन्हें AAA की रेटिंग हासिल है। ये स्कीम समयसीमा के साथ बंधी होती है, यानी स्कीम एक तय समय के बाद मैच्योर हो जाएगी और आपका पैसा मिल जाएगा। बॉन्ड के इस किस्त की मैच्योरिटी अप्रैल 2033 में होगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

पिछले तीन किस्तों में भारत बॉन्ड के निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिला है। यही वजह है कि निवेशक इसके खुलने का इंतजार करते हैं। साल 2019 में सबसे पहले ईटीएफ बॉन्ड को लॉन्च किया गया था। जिसमें 12400 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। दूसरी किस्त जुलाई 2020 में जारी की गई थी, जिसमें तीन गुना से अधिक का सब्सक्रिप्शन मिला था। इसमें 11000 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

 

तीसरा किस्त, पिछले साल दिसंबर में सरकार ने पेश किया था, जिसमें 6200 करोड़ रुपये जुटाए थे। पिछले तीन किस्तों से इस बॉन्ड से 29600 करोड़ रुपये जुटाए जा गए हैं। अब बॉन्ड का चौथा किस्त पेश किया गया है। इस सरकार में 1000 करोड़ रुपये के बेस के साथ 4000 करोड़ रुपये के ग्रीन शो ऑप्शन के जरिए पैसे जुटाए जा रहे हैं। भारत बॉन्ड आपका पैसा एक फिक्स्ड इनकम सिक्योरिटीज में इंवेस्ट करता है।

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दिवाला समाधान में तेजी: भारत ने IBC संशोधन विधेयक 2026 को दी मंजूरी

भारत की वित्तीय प्रणाली को मज़बूत करने के लिए, लोकसभा ने 30 मार्च, 2026 को…

1 hour ago

IIP डेटा जारी: फरवरी 2026 में भारत का औद्योगिक उत्पादन 5.2% बढ़ा

भारत के औद्योगिक उत्पादन में फरवरी 2026 में 5.2% की वृद्धि दर्ज की गई है।…

2 hours ago

विज्ञान प्रसार को बढ़ावा: एपी साइंस सिटी और CSIR-NIScPR के बीच 5 साल का MoU

आंध्र प्रदेश साइंस सिटी ने 30 मार्च, 2026 को CSIR-NIScPR के साथ एक रणनीतिक समझौता…

2 hours ago

महावीर जयंती 2026: पीएम मोदी ने सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मार्च, 2026 को गुजरात की अपनी यात्रा के दौरान गांधीनगर…

4 hours ago

डिजिटल जनगणना 2027: 1 अप्रैल 2026 से फेज-1 की शुरुआत

भारत अगले साल, 2027 में जनगणना 2027 शुरू करने के लिए तैयार है। यह इतिहास…

4 hours ago

भारत में LPG का सबसे बड़ा उत्पादक शहर कौन सा है?

जैसा कि आप जानते हैं, आजकल LPG काफी चर्चा में है; लेकिन क्या आपने कभी…

6 hours ago