Categories: Sports

बेन स्टोक्स बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया। वह इंग्लैंड के कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। माउंट माउंगानुई में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट की दूसरी पारी में दो छक्के लगाकर स्टोक्स ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी टीम की दूसरी पारी के 49वें ओवर में न्यूजीलैंड के स्कॉट कुगलेइजन के ओवर की तीसरी गेंद पर स्टोक्स ने फाइन लेग के ऊपर से छक्का लगाकर मैकुलम को पीछे छोड़ा, जो अब इंग्लैंड के टेस्ट मुख्य कोच हैं। स्टोक्स ने 33 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने उन्हें ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर स्टंप आउट किया।

 

90 टेस्ट मैचों में, स्टोक्स

90 टेस्ट मैचों में, स्टोक्स ने 36.00 के औसत से 109 छक्के और 12 शतक और 28 अर्द्धशतक के साथ कुल 5,652 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 258 है। वहीं, मैक्कुलम के नाम 101 टेस्ट में 107 छक्के हैं। उन्होंने 38.64 की औसत से 6,453 रन बनाए। उनके 302 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ टेस्ट में 12 शतक और 31 अर्द्धशतक हैं।

 

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में स्टोक्स (109) और मैक्कुलम (107) के बाद ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट तीसरे स्थान पर हैं, उन्होंने 100 छक्के लगाए हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 98 छक्कों के साथ लिस्ट में चौथे और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस 97 छक्कों के साथ सूची में पांचवें स्थान पर हैं। भारत के वीरेंद्र सहवाग इस सूची में छठे स्थान पर हैं, उन्होंने 91 छक्के लगाए हैं। सहवाग टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं। उनके बाद महेंद्र सिहं धोनी 78 और सचिन तेंदुलकर 69 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Find More Sports News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

3 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

3 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

4 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

4 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

5 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

5 hours ago