आइसीसी इवेंट में एक बार फिर से फेल होने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) उस पूर्व खिलाड़ी का दरवाजा खटखटाने के लिए तैयार दिख रही है जिन्होंने इस देश को दो बार वर्ल्ड चैंपियन (2007, 2011) बनाया। आस्ट्रेलिया में आयोजति टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम के फेल होने के बाद बीसीसीआइ अब भारतीय टी20 के सेटअप में एम एस धोनी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपना चाहती है और इसके लिए एसओएस भेजने के लिए तैयार है। बीसीसीआइ के सूत्रों के अनुसार, बोर्ड भारतीय क्रिकेट में स्थायी भूमिका के लिए धौनी को बुलाने पर विचार कर रहा है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआइ को लगता है कि हेड कोच राहुल द्रविड़ के लिए तीनों प्रारूपों के प्रबंधन का भार बहुत अधिक है। यही कारण है कि बीसीसीआइ कोचिंग भूमिकाओं को विभाजित करने पर भी विचार कर रहा है। बोर्ड टी20 प्रारूप में धौनी को शामिल करने और भारतीय क्रिकेट टीम के स्तर को ऊपर उठाने के लिए उनके क्रिकेटिंग ज्ञान का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहता है।
वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…