Categories: Appointments

मोहित भाटिया बने बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड के सीईओ

बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड ने मोहित भाटिया को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति 04 अक्तूबर से प्रभावी है। इससे पहले वे केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी के साथ बतौर बिक्री और विपणन प्रमुख (सेल्स-मार्केटिंग हेड) जुड़े थे। बिक्री और वितरण, टीम विकास, विपणन और ब्रांडिंग और डिजिटल इको-सिस्टम के निर्माण के क्षेत्र में, भाटिया के पास 26 से अधिक वर्षों की पेशेवर विशेषज्ञता है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

मोहित भाटिया: एक नजर में

 

  • मोहित भाटिया के कार्यकाल के दौरान फंड हाउस की प्रबंधन अधीन सम्पत्ति (एयूएम) 50,000 करोड़ रुपये तक पहुँच गयी थी। केनरा रोबेको में आने से पहले वे फ्रैंकलिन टेम्पलटन एएमसी में खुदरा सलाहकार सेवाओं के प्रमुख रहे थे।
  • डीएसपी मेरिल लिंच इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स में उन्होंने प्रमुख, उत्तर भारत और बाद में समूचे भारत के बैंकिंग चैनल प्रमुख का भी कार्यभार संभाला। उनके 26 साल लंबे कार्यकाल में वे एलायंस कैपिटल एएमसी में भी रहे।
  • मोहित भाटिया मैकेनिकल इंजीनियरिंग से स्नातक और गुरुग्राम के मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट से एमबीए हैं। बैंक ऑफ इंडिया इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट कंपनी का जुलाई से सितंबर तिमाही के बीच औसत एयूएम 3054.36 करोड़ रुपये रहा है। यह बैंक ऑफ इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है।

Find More Appointments Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

11 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

11 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

12 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

12 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

13 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

13 hours ago