Categories: Obituaries

बांग्लादेश के सार्वजनिक स्वास्थ्य अग्रणी डॉ. ज़फरुल्लाह चौधरी का निधन

बांग्लादेश के जाने माने मुक्ति संग्राम सेनानी और जन स्‍वास्‍थ्य कार्यकर्ता डॉक्‍टर जफरूल्‍लाह चौधरी का निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। डॉक्‍टर जफरूल्‍लाह चौधरी ने गरीब लोगों के सस्‍ते और अच्‍छे इलाज के लिए 1972 में गोनोश्‍थ्या केन्‍द्र की स्‍थापना की थी। बाद में बंगलादेश के लोगों को स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं देने के लिए इसका विस्‍तार सात अस्‍पतालों और 50 उप-केन्‍द्रों के रूप में किया गया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

डॉक्‍टर जफरूल्‍लाह को 1985 में रेमोन मैगसेसे पुरस्‍कार तथा 1992 में सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में उनके विशिष्‍ट योगदान के लिए राइट लाइवलीहुड पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था। गरीबों के लिए स्‍वास्‍थ्‍य सुविधायें उपलब्‍ध कराने के बेहतरीन कार्य के लिए उन्‍हें गरीबों के मसीहा के रूप में जाना जाता है। डॉक्‍टर जफरूल्‍लाह वर्ष 1971 में इंग्‍लैंड में अपनी चिकित्‍सा विज्ञान की पढाई छोडकर बंगलादेश मुक्ति अभियान में शामिल हो गए थे। उन्‍होंने बंगलादेश मुक्ति संग्राम के दौरान घायल स्‍वतंत्रता सेनानियों और शरणार्थियों के इलाज के लिए त्रिपुरा में मेलाघर में निकट एक बडे अस्‍पताल की स्‍थापना की थी। 1977 में उन्‍हें बंगलादेश के सबसे बडे नागरिक सम्‍मान स्‍वतंत्रता पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था।

Find More Obituaries News

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

CPA Zone VII Conference 2026 संपन्न: समावेशी शासन और युवा भागीदारी पर जोर

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…

3 hours ago

गुजरात पुलिस ने तैयार किया AI टूल, ड्रग्स तस्करों को जल्द मिलेगी सजा

गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…

5 hours ago

RBI का ‘उत्कर्ष 2029’ क्या है? नई वित्तीय रणनीति की मुख्य बातें

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…

5 hours ago

मुंद्रा बंदरगाह भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्यात केंद्र के रूप में रिकॉर्ड बनाया

मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…

6 hours ago

क्या है AAKA Space Studio का 3D-प्रिंटेड ‘मार्स रेडिएशन शील्ड’? जानिए पूरी जानकारी

तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…

6 hours ago

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस 2026: मातृ स्वास्थ्य एक राष्ट्रीय प्राथमिकता क्यों है?

हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…

6 hours ago