अमरीका की ऑनलाइन पत्रिका ‘इनसाइडर’ के लिए काम करने वाली बांग्लादेश मूल की चित्रकार और कहानीकार फहमीदा अज़ीम को 2022 के पुलित्जर पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार सचित्र व्याख्यात्मक रिपोर्टिंग और कमेंट्री की श्रेणी के लिए दिया जा रहा है। इनसाइडर पत्रिका के चार पत्रकारों-एंथनी डेल कर्नल, जोश एडम्स और वॉल्ट हिक्की सहित फहमीदा अज़ीम को चीन में उइगरों के उत्पीड़न पर काम करने के लिए चुना गया है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
फहमीदा अजीम के बारे में
फहमीदा अजीम का जन्म बांग्लादेश में हुआ था और वे अमरीका में बस गई। उनका कार्य, पहचान, संस्कृति और स्वायत्तता के विषयों पर केंद्रित है। उनकी कलाकृतियां एनपीआर, ग्लैमर, साइंटिफिक अमेरिकन, द इंटरसेप्ट, वाइस, द न्यूयॉर्क टाइम्स जैसी कई अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं।




GDP बेस ईयर अपडेट के बाद सरकार ने फिस्कल...
ICC महिला ODI रैंकिंग: स्मृति मंधाना नंब...
टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स ने IAF C-130J MRO...

