भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी बंडारू विल्सनबाबू को मेडागास्कर गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया। बंडारू विल्सनबाबू वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर हैं। यह जानकारी विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई है। जानकारी के अनुसार, आईएफएस के अधिकारी बंडारू विल्सन बाबू को मेडागास्कर गणराज्य में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। विल्सन वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 2004 बैच के आईएफएस अधिकारी बंडारू विल्सनबाबू को मेडागास्कर गणराज्य में भारत के नए राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार बंडारू विल्सनबाबू के शीघ्र ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है। यूरेशिया डिवीजन में संयुक्त सचिव के रूप में काम कर चुके विल्सनबाबू राजदूत अभय कुमार की जगह लेंगे।
भारत और मेडागास्कर के बीच संबंध
बता दें कि भारत और मेडागास्कर के बीच कई मोर्चों पर सहयोग के साथ सौहार्दपूर्ण द्विपक्षीय संबंध हैं। मेडागास्कर आमतौर पर बहुराष्ट्रीय मंचों पर भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करता है। मेडागास्कर में भारतीय मूल के लगभग 17,500 नागरिक हैं, जिनमें लगभग 2500 भारतीय पासपोर्ट धारक हैं। उनमें से ज्यादातर व्यापार में हैं, लेकिन विनिर्माण और अन्य व्यवसायों में भी हैं। साल 1880 में पहले भारतीय बसने वाले, ज्यादातर गुजरात से मेडागास्कर पहुंचे थे।


भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 2...
इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध...
भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने व...

