Categories: Banking

एक्सिस बैंक में शामिल हुआ सिटी बैंक का रिटेल बिजनेस

भारत में सिटी बैंक का रिटेल बिजनेस अब एक्सिस बैंक (Axis Bank) में शामिल हो गया है। इससे जुड़े सभी ग्राहक अब एक्सिस बैंक की सुविधाओं का इस्तेमाल करेंगे। इसी के साथ सिटी के कंज्यूमर बिजनेस को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया का अंतिम चरण पूरा हो जाएगा, जो पिछले साल मार्च में शुरू हुआ था। भारत में सिटी बैंक के रिटेल बिजनेस में क्रेडिट कार्ड, गृह और व्यक्तिगत ऋण, खुदरा बैंकिंग और बीमा वितरण शामिल हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

2021 में सिटीग्रुप ने घोषणा की थी कि वह भारत सहित 13 देशों के खुदरा बैंकिंग ऑपरेशन से बाहर निकल जाएगा। इस अधिग्रहण के साथ, सिटी बैंक (Citibank) के खुदरा ग्राहक एक्सिस बैंक में स्थानांतरित हो जाएंगे। भारत के सबसे पुराने विदेशी बैंकों में से एक सिटी बैंक ने कुछ दिनों पहले एक्सिस बैंक द्वारा अपने खुदरा व्यापार रिटेल बिजनेस का अधिग्रहण किए जाने के बाद कोलकाता में ऐतिहासिक कनक बिल्डिंग कार्यालय से अपना साइनबोर्ड हटा दिया था। पिछले हफ्ते एक्सिस बैंक ने स्टॉक एक्सचेंजों में किए गए एक नियामकीय फाइलिंग में सूचित किया था कि 1 मार्च, 2023 तक सिटी बैंक इंडिया के उपभोक्ता व्यवसाय और सिटीकॉर्प के एनबीएफसी व्यवसाय का अधिग्रहण पूरा कर लिए जाने की पूरी संभावना है।

 

पिछले साल हुआ था समझौता

एक्सिस और सिटी के बीच समझौता पिछले साल मार्च में हुआ था। एक्सिस बैंक ने पिछले साल कहा था कि वह भारत में सिटी बैंक के उपभोक्ता व्यवसाय को 12,325 करोड़ ($1.6 बिलियन) में खरीदने के लिए समझौते कर चुका है। आपको बता दें कि सिटी बैंक के उपभोक्ता व्यवसाय में ऋण, क्रेडिट कार्ड, धन प्रबंधन और खुदरा बैंकिंग परिचालन शामिल हैं। बैंक के क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो में समृद्ध ग्राहक शामिल हैं, जिनका औसत खर्च कार्ड उद्योग की तुलना में कहीं अधिक है। बैंक को इस अधिग्रहण को पूरा करने के लिए 12 महीने का समय दिया गया था। पिछले साल जुलाई में एक्सिस बैंक को इसके लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से मंजूरी मिली थी।

 

Citibank ने क्या कहा?

 

Citibank  के मुताबिक, अब से सभी ब्रांच, एटीएम समेत रिटेल बिजनेस से जुड़ी सारी सेवाएं अब एक्सिस बैंक के जरिए मुहैया कराई जाएंगी। इसके साथ ही इस बिजनेस से जुड़े सभी ग्राहक और कर्मचारी भी एक्सिस बैंक का ही हिस्सा हो जाएंगे। यानी एक मार्च 2023 से सिटी बैंक इंडिया के करीब 30 लाख कस्टमर भी एक्सिस बैंक के पास चले जाएंगे। सौदा पूरा होने के बाद एक्सिस बैंक के पास करीब 2.85 करोड़ सेविंग अकाउंट (Saving Account), 2.3 लाख से ज्यादा बरगंडी कस्टमर और 1.06 करोड़ कार्ड कस्टमर हो जाएंगे। एक्सिस बैंक का कार्ड कस्टमर बेस में करीब 31 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

 

देशभर में सिटी बैंक की 35 ब्रांच

 

दरअसल, साल 2021 में सिटीग्रुप की ओर से भारत समेत 13 देशों में रिटेल बैंकिंग ऑपरेशंस से बाहर निकलने का ऐलान किया गया था। इसके तहत भारत में बैंक का कारोबार Axis Bank में अधिग्रहित किए जाने पर मुहर लगी थी।  एक मार्च को इस अधिग्रहण के साथ Citibank के रिटेल ग्राहक एक्सिस बैंक में ट्रांसफर हो गए। भारत में 1902 से मौजूद सिटी बैंक 1985 से कंज्यूमर बैंकिंग बिजनेस में काम कर रहा है। देश में इसकी 35 ब्रांच मौजूद हैं और कंज्यूमर बैंकिंग बिजनेस में करीब 4,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं।

 

Find More News Related to Banking

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026: विषय, इतिहास और महत्व

हर साल 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) मनाया जाता…

1 hour ago

NASA का ऐतिहासिक कदम: 50 वर्षों बाद मानव चंद्र मिशन की शुरुआत

नासा का आर्मिटस II मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों ने अमेरिका के फ्लोरिडा से उड़ान…

2 hours ago

समुद्री अनुसंधान को नई ताकत: ‘भावसागर केंद्र’ बना राष्ट्रीय भंडार

समुद्री संरक्षण को बनाए रखने के लिए, भारत ने 'भवसागर' रेफरल सेंटर को गहरे समुद्र…

18 hours ago

RBI स्थापना दिवस: जानें इतिहास, कार्य और नई पहलें

1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का स्थापना दिवस मनाया जाता है, इसकी स्थापना…

18 hours ago

भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटर: अमरावती में नई तकनीकी शुरुआत

एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाते हुए, आंध्र प्रदेश 14 अप्रैल, 2026…

18 hours ago

IndiGo में बड़ा बदलाव: विलियम वॉल्श बने CEO, जानें इसका महत्व

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन, IndiGo ने विमानन क्षेत्र के अनुभवी विलियम वॉल्श को अपना…

19 hours ago