Categories: Uncategorized

लम्बे समय तक अंतरिक्ष में समय बिताने का रिकॉर्ड कायम करने के बाद पृथ्वी पर लौटी क्रिस्टीना कोच

नासा (National Aeronautics and Space Administration) की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच अंतरिक्ष में रहने का रिकॉर्ड बनाकार पृथ्वी पर लौट चुकी हैं। उन्होंने अंतरिक्ष में 328 दिन गुजारने के साथ ही उनसे पहले अमेरिकी महिला पैगी व्हिटसन द्वारा 289 दिनों तक सिंगल स्पेसफ्लाइट पर रहने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
क्रिस्टीना कोच ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 328 दिनों तक रहने के बाद कजाकिस्तान में लैंड किया। अंतरिक्ष में 328 दिन बिताने के साथ उन्होंने किसी भी महिला द्वारा अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड बनाया है। वह इटली के यूरोपीय अंतरिक्ष यात्री लुका परमिटानो और रूसी कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर स्कोवर्त्सोव के साथ सोयूज एमएस -13 कैप्सूल में धरती पर वापस लौटी हैं।
क्रिस्टीना कोच के 328 दिनों के लंबे मिशन के दौरान वैज्ञानिकों को भविष्य के चंद्रमा व मंगल मिशनों के अलावा वजनहीनता और वप्स रेडिएशन का महिलाओं के शरीर पर प्रभाव को लेकर महत्वपूर्ण डेटा रिकॉर्ड हुआ है।
अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच 2013 में नासा के अंतरिक्ष यात्री दल में शामिल हुईं और 2019 में पहली बार महिलाओं की स्पेसवॉक की अगुवाई की।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नासा का मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी.
  • स्थापित: 29,1958 जुलाई
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

WTO 14वीं मंत्रीस्तरीय सम्मेलन संपन्न: भारत ने सुधार और कृषि मुद्दों को दिया महत्व

विश्व व्यापार संगठन (WTO) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC-14) 30 मार्च को कैमरून के याउंडे…

16 mins ago

दुनिया में काली मिर्च का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?

काली मिर्च दुनिया भर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले सबसे लोकप्रिय मसालों में से…

1 hour ago

डिजिटल Census 2027: अब खुद करें जनगणना, मोबाइल ऐप से होगा रजिस्ट्रेशन

भारत ने आधिकारिक तौर पर जनगणना 2027 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह एक…

2 hours ago

भारत के चिप उद्योग को बड़ा बढ़ावा: गुजरात में Kaynes प्लांट लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मार्च, 2026 को गुजरात के सानंद में केन्स सेमीकॉन (Kaynes…

3 hours ago

उत्कल दिवस 2026: ओडिशा के गठन की कहानी और इसका महत्व

उत्कल दिवस 2026, 1 अप्रैल 2026 को मनाया जा रहा है। यह दिन वर्ष 1936…

5 hours ago

क्यों कुछ लोगों को ज्यादा काटते हैं मच्छर? जानिए ब्लड ग्रुप और जेनेटिक्स का असर

हमेशा देखा जाता है कि मच्छर गर्मियों और बरसात के मौसम में खासा परेशान करते…

6 hours ago