Categories: Economy

NPS और Atal Pension Yojana का फंड साइज पहुंचा 10 लाख करोड़ रुपए के पार

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) और अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana (APY) के तहत प्रबंधन अधीन संपत्ति (एयूएम) 10 लाख करोड़ रुपए को पार कर गयी है। पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) के चेयरमैन दीपक मोहंती ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एयूएम का यह आंकड़ा 23 अगस्त को ही हासिल हो गया। इसे पांच लाख करोड़ रुपए से दोगुना होने में दो साल और 10 महीने लगे।

प्रबंधन अधीन कुल संपत्ति में एपीवाई का एयूएम (AUM of Atal Pension Yojana) 25 अगस्त के अंत तक 30,051 करोड़ रुपए रहा, वहीं एनपीएस लाइट का आंकड़ा 5,157 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एनपीएस और APY के लाभार्थियों की संख्या एक साथ बढ़कर 6.62 करोड़ से ज्यादा हो गई। एनपीएस एक जनवरी, 2004 को या इसके बाद केंद्र सरकार की नौकरी पाने वाले सभी सरकारी कर्मियों (सैन्य बल छोड़कर) के लिए लागू है।

ज्यादातर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों ने भी अपने नए कर्मियों के लिए एनपीएस को अधिसूचित कर दिया है। एनपीएस एक मई, 2009 से प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए स्वैच्छिक रूप से उपलब्ध है। इसके बाद, एक जून, 2015 को अटल पेंशन योजना (APY) को पेश किया गया।

पेंशन कोष नियामक पीएफआरडीए ऐसी व्यवस्थित धन निकासी योजना लाने की योजना (systematic withdrawal plan) बना रहा है, जिससे 60 साल की आयु होने के बाद पेंशन खाता धारकों को अपनी इच्छा से एकमुश्त राशि निकालने में सहूलियत हो। मोहंती ने कहा कि यह अंतिम चरण में है. उम्मीद है कि यह व्यवस्था अक्टूबर और नवंबर से लागू हो जाएगी। फिलहाल एनपीएस उपभोक्ता 60 साल की आयु के बाद सेवानिवृत्ति कोष का सिर्फ 60 फीसदी तक एकमुश्त निकाल सकते हैं।

Find More News on Economy Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

12 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

14 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

14 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

14 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

18 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

18 hours ago