Categories: Awards

असम सरकार ने 2022-23 के लिए असम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों की घोषणा की

असम सरकार ने राज्य में कैंसर देखभाल के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए डॉक्टर तपन सैकिया को राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ‘असम बैभव’ से सम्मानित करने का निर्णय किया है। गुवाहाटी में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पांच लोगों को दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘असम सौरव’ प्रदान करने की घोषणा की। यह पुरस्कार अबाहन थिएटर के प्रसिद्ध निर्माता कृष्णा रॉय, फुटबॉल खिलाड़ी गिल्बर्टसन संगमा, लॉन बॉल खिलाड़ी नयनमोनी सैकिया, वैज्ञानिक डॉक्टर बिनोई कुमार सैकिया और डॉक्टर शशिधर फुकन को मिलेगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि तपन सैकिया दीपशिखा फाउंडेशन के संरक्षकों में से एक हैं और उन्होंने असम और पूर्वोत्तर में जागरूकता पैदा करने और कैंसर का जल्द पता लगाने की दिशा में बहुत बड़ा योगदान दिया है। कई अस्पतालों में सेवा देने के बाद, प्रख्यात डॉक्टर तपन सैकिया वर्तमान में जसलोक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मुंबई में ऑन्कोलॉजी साइंसेज के निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष ‘असम गौरव’ पुरस्कार प्रदान करने के लिए कुल 15 प्रतिष्ठित हस्तियों का चयन किया गया है।

 

‘असम वैभव’ पुरस्कार के तौर पर 5 लाख रुपये नकद, ‘असम सौरव’ के तौर पर 4 लाख रुपये और ‘असम गौरव’ के तौर पर 3 लाख रुपये नकद दिए जाते हैं।

 

क्या है असम बैभव पुरस्कार?

 

असम बैभव पुरस्कार असम राज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा घोषित किया गया था। असम बैभव पुरस्कार में 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। इसके अलावा पुरस्कार पाने वाला अपने पूरे जीवन में सरकारी खर्च पर मेडिकल इलाज का लाभ उठा सकता है।

Find More Awards News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

1 day ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 days ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 days ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

2 days ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

2 days ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

2 days ago