एशियन गेम्स 2023 में भारत की झोली में एक और गोल्ड आया है। टेबल टेनिस में रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी ने मिक्स डबल्स इवेंट में भारत को गोल्ड दिलाया है। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में ताईपे जोड़ी को 2-6, 6-3, 10-4 से शिकस्त दी। भारतीय जोड़ी ने फाइनल मुकाबले का पहला सेट गंवा दिया था। हालांकि फिर दूसरे सेट में रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने शानदार वापसी की और अंत में सुपर टाई ब्रेक में मुकाबला जीता।
रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की भारतीय जोड़ी को पहले सेट करारी शिकस्त मिली। उन्हें ताइपे की जोड़ी ने 6-2 से हराया। इसके बाद दूसरे सेट में भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी की और एन-शुओ लियांग और त्सुंग-हाओ हुआंग की ताईपे जोड़ी को 10-4 से हराकर मुकाबले में 1-1 से बराबरी कर ली। फिर दोनों के बीच फैसला सुपर टाई ब्रेक में हुआ, जिसमें रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने 10-4 का शानदार स्कोर करते हुए टेनिस के मिक्स डबल्स इवेंट में इतिहास रचा और भारत को एशियाई खेलों में एक और गोल्ड दिलवाया।
यह 19वें एशियन गेम्स में भारत का 9वां गोल्ड है। इस गोल्ड मेडल के साथ भारत के ओवरऑल मेडल्स की संख्या बढ़कर 35 पहुंच गई है, जिसमें 13 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज भी शामिल हैं। यह सातवें दिन भारत का पहला गोल्ड मेडल था।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त…
भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बेहद भावुक पल है, क्योंकि देश के सबसे उम्रदराज…
भारत ने अप्रैल 2026 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तहत आने…
भारतीय सेना ने भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास के चौथे संस्करण के लिए मिस्र में…
Policybazaar Insurance Brokers ने सज्जा प्रवीण चौधरी को अपना नया Chief Executive Officer (CEO) और…
भारत ने साल 2028 में होने वाले संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक जलवायु परिवर्तन सम्मेलन COP33…