Categories: Sports

Asian Games 2023: टीम इंडिया ने क्रिकेट में जीता गोल्ड

चीन के हांगझाऊ में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है। फाइनल मैच में भारत की भिड़त अफगानिस्तान की टीम से थी। अफगान टीम की पारी के दौरान बारिश आने के बाद खेल को तय समय के अंदर दुबारा शुरू नहीं कराया जा सका। इसके बाद भारत को बेहतर रैंकिंग होने की वजह से गोल्ड देने का फैसला मैच अधिकारियों द्वारा लिया गया। वहीं अफगानिस्तान की टीम को सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा।

भारत के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानिस्‍तान की शुरुआत बेहद खराब रही। शाहीदुल्‍लाह कमाल की 49 रन की नाबाद पारी के चलते अफगानिस्‍तान ने 18.2 ओवर में 112 रन बनाए, लेकिन लगातार बारिश के चलते मैच रद्द करना पड़ा। हालांकि एशियन गेम्‍स के नियम के तहत भारत को विजेता और अफगानिस्‍तान को उपविजेता घोषित कर दिया गया।

जब बारिश शुरू हुई तो उस समय बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगानिस्तान का स्कोर 18.2 ओवर में 5 विकेट पर 112 रन था। लेकिन, लगातार बारिश के कारण झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी क्रिकेट फील्ड (Zhejiang University of Technology Cricket Field) में खेल रुका और मैच फिर शुरू नहीं हुआ।

 

इस नियम के तहत जीता भारत

एशियन गेम्स 2023 के नियमानुसार, बारिश के चलते मैच रद्द होने की स्थिति में हाई रैंकिंग वाली टीम को विजयी घोषित किया जाता है। रैंकिंग में टीम इंडिया अफगानिस्तान से कहीं आगे है, इसलिए बारिश के कारण मैच रद्द होने पर भारत गोल्‍ड मेडल मिला है तो अफगानिस्तान की टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है।

 

Find More Sports News Here

 

 

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत ने रचा इतिहास: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026 में 208 पदक जीते

भारत ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026 (World Para Athletics Grand Prix 2026) में…

3 hours ago

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2026: भारत में 16 मार्च को क्यों मनाया जाता है?

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2026 (National Vaccination Day 2026) भारत में हर वर्ष 16 मार्च को…

3 hours ago

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का निधन

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री मधु मल्होत्रा (Madhu Malhotra) का 13 मार्च 2026 को 71 वर्ष की…

4 hours ago

कवि-गीतकार वैरामुथु को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला

प्रसिद्ध तमिल कवि और गीतकार वैरामुथु को वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से…

4 hours ago

मोटरहेड के गिटार लेजेंड फिल कैंपबेल का निधन, फैंस के बीच दुख भरी खबर

प्रसिद्ध हेवी मेटल बैंड मोटरहेड (Motörhead) के दिग्गज गिटारिस्ट फिल कैंपबेल का 64 वर्ष की…

5 hours ago

NHAI ने अप्रैल 2026 से FASTag वार्षिक पास शुल्क बढ़ाया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने FASTag के वार्षिक पास शुल्क में संशोधन की घोषणा…

5 hours ago