एशिया ओलंपिक परिषद (Olympic Council of Asia – OCA) ने घोषणा की है कि, सितंबर में चीन के हांग्जो में होने वाले एशियन गेम्स 2022 को देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों के कारण 2023 तक स्थगित कर दिया गया है। एशिया ओलंपिक परिषद, एशियाई खेलों की संचालन संस्था है। परिषद ने कहा कि, वह खेलों के 19वें संस्करण की नई तारीखों की घोषणा करेगी। एशियान गेम्स 2022 मूल रूप से 10 से 25 सितंबर तक निर्धारित किए गए थे।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
शंघाई से 200 किमी से भी कम दूरी पर मेज़बान शहर ‘हांग्जो’ स्थित है। शंघाई वर्तमान में कोविड-19 के भयंकर प्रकोप से लड़ रहा है और यहाँ एक सप्ताह के लॉकडाउन सहित सख्त प्रतिबंध हैं। OCA ने यह भी घोषणा की कि दिसंबर में शान्ताउ में होने वाले एशियान यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण को रद्द कर दिया गया है। इस साल चेंगदू में 26 जून से 27 जुलाई तक होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 को भी 2023 तक बढ़ा दिया गया है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…