Categories: Sports

Asia Cup Highlights: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 2 विकेट से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह

श्रीलंका ने बांग्लादेश को एशिया कप 2022 के रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हरा दिया है। बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप ग्रुप बी के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 183 रन बनाए हैं। इसके जवाब में श्रीलंका ने 4 गेंद शेष रहते मैच को दो विकेट से जीता। 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। श्रीलंका ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 48 रन बनाए। पथुम निसांका 20 और चरित असलंका 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस के बीच पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी हुई। श्रीलंका के चमिका करुणारत्ने 10 गेंद में 16 रन बनाए और फिर अपना डेब्यू मैच खेल रहे असिथा फर्नांडो ने 3 गेंद में 10 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। 

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 19 के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया। जिसके बाद मेहदी हसन और कप्तान शाकिब के बीच 24 गेंद में 39 रन की साझेदारी हुई। मेहदी 26 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। मुशफिकुर रहीम सस्ते में आउट हुए। उन्होंने 5 गेंद में 4 रन बनाए। इसके बाद शाकिब और अफीफ के बीच चौथे विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी हुई। पांचवें विकेट के लिए महमूदुल्लाह और अफीफ हुसैन के बीच 37 गेंद में 57 रन की साझेदारी हुई। 

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

IAS चंचल कुमार ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला

चंचल कुमार ने 1 अप्रैल, 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप…

9 mins ago

नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ लेंगे – आगे क्या?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल, 2026 को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ…

31 mins ago

गुड फ्राइडे 2026: जानें क्यों नहीं बोलते हैं ‘हैप्पी गुड फ्राइडे’?

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे पवित्र दिनों में से एक है। वर्ष 2026 में…

4 hours ago

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

19 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

20 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

21 hours ago