Categories: National

पंजाब में एशिया का सबसे बड़ा बायो गैस प्लांट शुरू

जिले के लहरागागा हलके के गांव भुटाल कलां में स्थापित कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) उत्पादन प्लांट औपचारिक तौर पर शुरू हो गया। तीन यूनिट वाले इस प्लांट की पहली यूनिट का औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी व मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

यह यूनिट अप्रैल माह से ही ट्रायल बेस पर चलाई जा रही थी। अब बुधवार से इसे पूरी क्षमता के साथ चलाया जाएगा। 230 करोड़ रुपये की लागत से जर्मनी की वर्बियो कंपनी की तरफ से स्थापित इस प्लांट की पहली यूनिट की क्षमता 33 टन सीबीजी प्रतिदिन तैयार की है। इसमें रोजाना 300 टन और वार्षिक 1.30 लाख टन पराली की खपत होगी।

 

मुख्यमंत्री भगवंत ने दावा किया कि प्लांट के 14.25 टन सीबीजी प्रतिदिन क्षमता वाले दो अन्य यूनिटें भी वर्ष 2022-23 तक मुकम्मल हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि 20 एकड़ क्षेत्र में फैले इस प्लांट की 550 टन सीबीजी प्रति वर्ष उत्पादन की क्षमता है। उन्होंने कहा कि तीनों यूनिटें सही तरीके से काम करने लगेंगी तो पंजाब में ऐसे 10 और बायो गैस प्लांट लगाए जाएंगे।

 

मान ने कहा कि यह प्लांट पराली प्रबंधन में सहायक साबित होगा। इस प्लांट में तीनों यूनिटें शुरू होने पर प्रतिवर्ष 16.50 लाख टन पराली की खपत होगी। इससे जहां पराली की समस्या से निजात मिलेगी वहीं रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे। इस प्लांट में एक हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।

 

Find More National News Here’

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

13 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

14 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

15 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

15 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

18 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

19 hours ago