राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक महीने तक चलने वाले राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का उद्घाटन किया और कुछ समय के लिए कबड्डी के खेल में हाथ आजमाया। इन खेलों के लिए लगभग 30 लाख ग्रामीणों ने पंजीकरण कराया है। ग्रामीण ओलंपिक में कुल 6 गेम कबड्डी, खो-खो, शूटिंग बॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल और हॉकी खेले जाएंगे।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खेल महाकुंभ का शुभारंभ जोधपुर के लूणी विधानसभा क्षेत्र में किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण ओलंपिक खेल में ना तो किसी की उम्र पर पाबंदी है और ना ही किसी की जाति और धर्म पर रुकावट है। ग्रामीण ओलंपिक के जरिए प्रदेश में सौहार्द बनेगा। सभी उम्र और सभी धर्मों के लोग एक साथ एक जगह खेलेंगे।
ग्राम पंचायत स्तर पर खेल प्रतिभाओं को तराशने के मकसद से ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा में ग्रामीण खेल ओलंपिक के आयोजन का ऐलान किया था। इस आयोजन पर कुल 40 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। यह बजट खेल विभाग और शिक्षा विभाग को दिया गया, ताकि ग्रामीण स्तर पर खेल सुविधाएं मुहैया कराई जा सके।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के…
Lpg crisis in india reason: भारत वर्तमान में एक महत्वपूर्ण LPG कमी का सामना कर…
भारत घरेलू सेमीकंडक्टर (चिप) निर्माण को मजबूत करने और वैश्विक सेमीकंडक्टर केंद्र बनने के लक्ष्य…
NITI Aayog ने फिसकल हेल्थ इंडेक्स 2026 (Fiscal Health Index 2026 का दूसरा वार्षिक संस्करण…
छत्तीसगढ़ की राज्य मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 के मसौदे को मंजूरी दे…
भारतीय पैरा एथलीट शैलेश कुमार ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर…