Categories: Defence

डोडा में सेना ने 100 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया

भारतीय सेना ने 09 मार्च 2023 को जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय डोडा जिले में 100 फुट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस प्रयास को उन अनगिनत सैनिकों को उचित श्रद्धांजलि करार दिया, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपने जीवन का बलिदान कर दिया। चिनाब घाटी क्षेत्र में सेना द्वारा फहराया गया यह दूसरा ऐसा हाई-मास्ट ध्वज था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

यह इलाका एक दशक पहले आतंकवाद का गढ़ था। पिछले साल जुलाई को किश्तवाड़ शहर में इतना ही ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था। सेना के डेल्टा फोर्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल अजय कुमार, राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर ब्रिगेडियर समीर के पलांडे, डोडा के उपायुक्त विशेष पॉल महाजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल कयूम ने डोडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में सबसे ऊंचे झंडे को फहराया। मेजर जनरल कुमार ने शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया।

 

यह झंडा कई चिनाब क्षेत्र के सैनिकों के लिए एक स्मारक है, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया है। उन्होंने इस अवसर पर शहीद हुए योद्धाओं के जीवित परिजनों को श्रद्धांजलि भी दी। डोडा जिले में अपनी तरह का पहला, 100 फुट ऊंचे खंभे पर राष्ट्र ध्वज का फहराना, न केवल सेना बल्कि क्षेत्र के सभी नागरिकों के लिए गर्व का क्षण है। स्थानीय लोगों, विशेष रूप से छात्रों और वीर नारियों (युद्ध विधवाओं), जो बड़ी संख्या में इस महत्वपूर्ण अवसर पर आए थे, ने ऐतिहासिक क्षण में उन्हें शामिल करने के लिए सेना का आभार व्यक्त किया।

Find More Defence News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

3 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

3 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

3 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

4 hours ago

जन विश्वास संशोधन विधेयक 2026 पारित: 784 प्रावधानों में बड़ा बदलाव

लोकसभा ने 1 अप्रैल, 2026 को जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर…

4 hours ago

मेघालय ने दूरदराज के इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुँचाने के लिए Starlink India के साथ साझेदारी की

मेघालय ने पूरे राज्य में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए Starlink के साथ साझेदारी…

4 hours ago