केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा को तीरंदाजी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAI) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है. ये चुनाव दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार हुए थे. पूर्व AAI अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा के समर्थन से झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष मुंडा ने असम तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी बीवीपी राव को 34-18 के अंतर से हराकर जीत हासिल की.
सचिव पद के लिए हुए चुनाव में महाराष्ट्र के प्रमोद चंदुरकर ने चंडीगढ़ के महासिंह को 31-21 से हराया, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के चुनाव में, हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने मणिपुर के जीए इबोफिशक को 32-20 से हराया।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
- 1973 में तीरंदाजी एसोसिएशन ऑफ इंडिया अस्तित्व में आया।
- भारतीय तीरंदाजी संघ का मुख्यालय: नई दिल्ली।



UP सरकार का बड़ा फैसला, 20 लाख घरों तक पह...
IIT Bombay और Honeywell ने सस्टेनेबिलिटी...
2027 तक अंतर-क्षेत्रीय बिजली संचरण क्षमत...

