वन्यजीव संरक्षण में असाधारण योगदान के लिए ग्लोबल ह्यूमन सोसाइटी ने वंतारा संरक्षण केंद्र के संस्थापक अनंत अंबानी को प्रतिष्ठित ग्लोबल ह्यूमैनटेरीयन अवार्ड फॉर एनिमल वेलफेयर से सम्मानित किया है। इस सम्मान के साथ ही अनंत अंबानी सबसे कम उम्र के और पहले एशियाई व्यक्ति बने जिन्हें यह वैश्विक मान्यता मिली है। यह अवॉर्ड एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया, जिसमें दुनियाभर के वन्यजीव संरक्षण विशेषज्ञ और पशु कल्याण से जुड़े नेता शामिल हुए।
ग्लोबल ह्यूमन सोसाइटी ने बताया कि यह अवॉर्ड उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिनकी आजीवन प्रतिबद्धता पशुओं और प्रकृति पर वैश्विक स्तर पर सकारात्मक प्रभाव डालती है। अनंत अंबानी को यह सम्मान उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण और साक्ष्य-आधारित संरक्षण कार्यों के लिए प्रदान किया गया, जिनमें शामिल हैं बड़े स्तर पर पशु बचाव और पुनर्वास, विलुप्तप्राय प्रजातियों का संरक्षण, विज्ञान-आधारित संरक्षण कार्यक्रम और वैश्विक जैव-विविधता को बचाने के प्रयास। उनकी पहल वनतारा को दुनिया में सबसे व्यापक और प्रभावशाली संरक्षण परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है।
यह अवॉर्ड अब तक दुनिया के बेहद चुनिंदा और प्रभावशाली लोगों को ही दिया गया है। इसके पिछले प्राप्तकर्ताओं में हॉलिवुड अभिनेता शर्ली मैकलेन, जॉन वेन, बैटी व्हाइट, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी और बिल क्लिंटन शामिल रहे हैं। ये सभी वे हस्तियां हैं जिन्होंने वैश्विक स्तर पर पशु संरक्षण और मानवीय कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उत्पत्ति: American Humane Society (दुनिया की सबसे पुरानी राष्ट्रीय पशु-कल्याण संस्था)
कार्य क्षेत्र: 60+ देशों में
मुख्य कार्य:
Global Humane Certification
बचाव एवं पुनर्वास मानक
पशु-चिकित्सा नवाचार
पशु-कल्याण नीतियों पर कार्य
यह संस्था विश्वभर में नैतिक पशु-उपचार के मानक निर्धारित करती है।
अनंत अंबानी (संस्थापक, वंतारा) को दिसंबर 2025 में Global Humanitarian Award for Animal Welfare मिला।
वे सबसे युवा और पहले एशियाई प्राप्तकर्ता हैं।
वंतारा को वाइल्डलाइफ़ रेस्क्यू, रिहैबिलिटेशन और साइंस-आधारित संरक्षण में वैश्विक मानक स्थापित करने के लिए सराहा गया।
यह केंद्र इन-सीतू + एक्स-सीतू संरक्षण मॉडल पर कार्य करता है।
अंबानी ने पशु-कल्याण को सेवा, करुणा और धर्म से जुड़ा मानवता का साझा दायित्व बताया।
क्या आप जानते हैं कि भारत दुनिया के सबसे बड़े कच्चे तेल उपभोक्ताओं में से…
राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) भारत की प्रमुख एजेंसी है, जो आतंकवाद से लड़ने और राष्ट्रीय…
राजस्थान दिवस 2026 हर साल 30 मार्च को मनाया जाता है, जो वर्ष 1949 में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को गौतमबुद्ध नगर के जेवर में 'नोएडा इंटरनेशनल…
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड गुरजंत सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित हॉकी इंडिया…
भारत ने सतत परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए देश की पहली…