Home   »   BCCI ने अमोल मजूमदार को भारतीय...

BCCI ने अमोल मजूमदार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया

BCCI ने अमोल मजूमदार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया |_3.1

बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकेटर अमोल मजूमदार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया है। पहले से ही उन्हें इस पद के लिए दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था। क्रिकेट सलाहकार कमेटी के सदस्यों सुलक्षणा नाईक, अशोक मलहोत्रा और जतिन परांजपे ने कई उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए थे। इसके बाद उनका नाम सेलेक्ट किया गया। अभी भारतीय महिला टीम के कोच पद की जिम्मेदारी रिषिकेश कानिटकर अस्थायी तौर पर संभाल रहे थे।

मुंबई के पूर्व कप्तान और घरेलू क्रिकेट के धुरंधर प्लेयर अमोल मजूमदार कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोच बनाए जाने से मैं गौरवान्वित हूं। मैं सीएसी और बीसीसीआई को मुझ पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद देता हूं। यह बड़ी जिम्मेदारी है और मैं इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ मिलकर अच्छे प्रदर्शन के लिए तैयारी में उनकी मदद करूंगा।

 

अमोल मजूमदार: एक नजर में

अमोल मजूमदार ने फर्स्ट क्लास के 171 मैचों में 30 शतक समेत 11000 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने 100 लिस्ट-ए मैच और 14 टी20 मैचों में भी हिस्सा लिया है। उन्होंने मुंबई के साथ कई रणजी ट्रॉफी खिताब जीते और बाद में असम और आंध्र प्रदेश की तरफ से घरेलू क्रिकेट में खेला।

अपने खेल करियर के बाद, अमोल मजूमदार कोचिंग में चले गए और 2021 से मुंबई टीम के मुख्य कोच थे, जहां टीम 2021/22 रणजी ट्रॉफी की उपविजेता रही और पिछले सीजन में अपना पहला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खिताब जीता। मजूमदार आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स और साउथ अफ्रीका की नेशनल टीम के साथ भी काम कर चुके हैं।

Find More Appointments News Here

Lay's announces Mahendra Singh Dhoni as Brand Ambassador_110.1

FAQs

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान कौन है?

हरमनप्रीत कौर एक भारतीय क्रिकेटर और सभी प्रारूपों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्तमान कप्तान हैं।