Categories: Schemes

अमित शाह ने किसानों के लिए लॉन्च किया Tur Dal Procurement Portal

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किसानों के लिए ख़ास पोर्टल लॉन्च किया। तुअर दाल प्रोक्योरमेंट पोर्टल (Tur Dal Procurement Portal) के जरिये दाल बेचने वाले किसानों को सीधा फायदा होगा। उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए किसी भी बिचौलिए की जरूरत नहीं होगी।

तुअर दाल (Tur dal) की खेती करने वाले किसानों को अब अपनी फसल के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने 4 जनवरी को तुअर दाल प्रोक्योरमेंट पोर्टल लॉन्च किया। जिसके माध्यम से किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके सीधे अपनी फसल बेच पाएंगे। दाल बेचने पर किसानों के खाते में राशि आ जाएगी।

 

दलहन उत्पादन में भारत होगा आत्मनिर्भर

तुअर दाल प्रोक्योरमेंट पोर्टल को लॉन्च करते समय अमित शाह ने कहा कि भारत साल 2027 तक दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर होगा। यह पोर्टल कई भाषाओं में बनाया गया है। ताकि सभी राज्यों के किसानों को इसका लाभ मिल सके। इसके माध्यम से झारखंड, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र के किसानों को अभी लाभ दिया जा रहा है। पोर्टल को किसानों के अनुरूप डिजाइन किया गया है। जिसमें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, दाल को बेचने-खरीदने की प्रक्रिया और भुगतान की प्रक्रिया भी बहुत आसान है।

 

अभी क्या है सिस्टम

भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ जैसी एजेंसिया दालों को खरीदकर बफर स्टॉक बनाकर रखती है। जब भी बाजार में दालों की आवश्यकता होती है तो सरकार इसी बफर स्टॉक से दाल निकाल कर मार्केट में सप्लाई करती है। अब इस पोर्टल के माध्यम से सरकार सीधे किसानों से बफर स्टॉक के लिए दाल खरीदेगी। जिस पर दालों की कीमत ‘न्यूनतम समर्थन मूल्य’ या ‘बाजार मूल्य’ दोनों में से जो भी अधिक होगा उस दर पर तय की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

35 mins ago

शासन और सेवा वितरण को बढ़ावा देने हेतु ‘साधना सप्ताह 2026’ का शुभारंभ

भारत ने 'साधना सप्ताह 2026' की शुरुआत की है। यह एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका…

59 mins ago

छत्तीसगढ़ में लगभग एक सदी बाद काले हिरणों की वापसी

छत्तीसगढ़ राज्य से काले हिरणों के संरक्षण की एक शानदार सफलता की कहानी सामने आई…

2 hours ago

Kar Saathi से इनकम टैक्स भरना होगा आसान, जानें कैसे

भारत के आयकर विभाग ने ‘कर साथी’ नाम से एक नया प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया है।…

2 hours ago

मूडीज ने वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत की GDP वृद्धि अनुमानों को घटाकर 6% कर दिया

वैश्विक रेटिंग एजेंसी Moody's Ratings ने भारत की इकोनॉमी की वृद्धि के अनुमान को 6.8…

2 hours ago

Chetak Screen Awards 2026: किसने मारी बाज़ी? जानिए सभी विजेताओं की पूरी सूची

भारतीय सिनेमा के लिए रविवार (05 अप्रैल 2026) की रात बेहद खास बन गई, जब…

4 hours ago