Categories: National

Amit Shah ने देवघर में नैनो यूरिया संयंत्र की रखी आधारशिला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 04 फरवरी 2023 को झारखंड के देवघर में एक नैनो यूरिया संयंत्र की आधारशिला रखी। भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) की ओर से 450 करोड़ रुपये की संयंत्र की स्थापना की जाएगी। अमित शाह ने नैनो यूरिया संयंत्र के अलावा टाउनशिप की भी आधारशिला रखी। ये भारत का पांचवां नैनो यूरिया संयंत्र होगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इफको के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल गुजरात में दुनिया के पहले नैनो यूरिया संयंत्र का उद्घाटन किया था। अमित शाह ने संयंत्र की आधारशिला रखते हुए कहा कि नैनो यूरिया से किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि देश से पहले से ही पांच देशों को निर्यात किया जा रहा है।

 

इसका उद्देश्य

 

नैनो यूरिया फसल की उत्पादकता, मिट्टी के स्वास्थ्य और उपज की पोषण गुणवत्ता में सुधार करता है तथा इसका उद्देश्य पारंपरिक यूरिया के असंतुलित और अत्यधिक इस्तेमाल को दूर करना है।

दिसंबर से संयंत्र हो जाएगा शुरू

 

इफको के प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी ने कहा कि संयंत्र अगले साल दिसंबर में शुरू होने वाला है। अवस्थी ने बताया कि 300 करोड़ रुपये की लागत से संयंत्र और 150 करोड़ रुपये की लागत से टाउनशिप का निर्माण किया जाएगा।

 

20 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई

 

झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (जेआईएडीए) ने इफको को देवघर जिले के जसीडीह क्षेत्र में परिसर के लिए 20 एकड़ जमीन आवंटित की है। संयंत्र स्थापित होने से इलाके में बड़ी संख्या में स्थानीय और आसपास के लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा।

Find More National News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

3 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

3 weeks ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

3 weeks ago