Categories: International

क्या है आर्कटिक ब्लास्ट जिससे तबाह हो गए अमेरिका के कई इलाके?

आर्कटिक ब्लास्ट (Arctic Blast) ने अमेरिका पर Bomb Cyclone ला दिया है. अमेरिका में इस समय जो मौसम हैं, उसने जिंदगी रोक दी है। यातायात बंद है। संचार सेवा बाधित है। भयानक सर्दी पड़ रही है। पारा माइनस 57 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कई इलाकों में साढ़े तीन फीट मोटी बर्फ जमी है। हवाएं इतनी तेज और ठंडी हैं कि हड्डियों को जमा दें।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

उत्तरी ध्रुव यानी आर्कटिक की तरफ से ठंडी हवाएं अमेरिका की तरफ आ रही हैं। तापमान तेजी से गिर रहा है। ज्यादातर अमेरिका में तापमान औसत से बहुत नीचे है। दिन में कुछ स्थानों पर पारा 11 डिग्री सेल्सियस रह रहा है। जबकि कुछ जगहों पर रात में पारा माइनस 57 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मैदानी इलाकों जैसे ऊपरी मध्य-पश्चिम और ग्रेट लेक्स में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। बर्फीली हवाएं चलेंगी।

 

इस मौसम की शुरुआत आर्कटिक ब्लास्ट (Arctic Blast) से हुई है। यानी आर्कटिक ब्लास्ट की तरफ से आने वाली सर्द हवाओं की वजह से। आर्कटिक की तरफ से ठंडी जेट स्ट्रीम अमेरिका के ऊपरी वायुमंडल को ठंडा कर गई। जिसकी वजह से पूरे अमेरिका की हालत खराब हो गई। अमेरिका के ऊपर मौजूद नमी वाली गर्म हवा के ऊपर से ठंडी जेट स्ट्रीम निकली तो वह भी सर्द हो गई। इससे खतरनाक मौसम बन गया। बॉम्ब साइक्लोन पैदा हो गया। 24 घंटे में तापमान तेजी से नीचे गिरा।

 

क्या होता है Arctic Bomb?

 

आर्कटिक ब्लास्ट को ही आर्कटिक बॉम्ब (Arctic Bomb) कहते हैं। कुछ समय के लिए आर्कटिक इलाके से ठंडी हवा की झोंका गर्म इलाकों की तरफ तेजी से जाता है। इसकी वजह से 24 घंटे के अंदर तापमान माइनस में चला जाता है। चारों तरफ बर्फ जम जाती है। भयानक बर्फबारी होती है। ठंडी हवाएं चलती हैं। यह स्थिति ठंडी हवाओं के खत्म होने तक चलती रहती है। आर्कटिक ब्लास्ट की वजह से अमेरिका में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago