Categories: Business

अमेजन ने एआई कंपनी एंथ्रोपिक में 4 बिलियन डॉलर का निवेश किया

अमेजन ने एआई कंपनी एंथ्रोपिक में 4 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। इस सौदे के बाद अमेजन माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और ओपन एआई की फेहरिस्त में शामिल हो गई है। ओपनएआई को चैटजीपीटी की सफलता के बाद उसने चैटबोट में एआई के जरिए कविताएं, निबंध और कई तरह के कामों को अंजाम दिया है। अमेजन ने ओपनएआई को टक्कर देने के लिए एआई बाजार में कदम रखते हुए इस क्षेत्र में अरबों का निवेश किया है।

अमेजन ने पहले ही बताया था कि एलेक्सा वॉयस असिसटेंट को एआई मोड से जोड़ना का लक्ष्य था। इसपर कंपनी ने कहा कि यह ग्राहकों को समझने में आसानी और उन्हें आसान भाषा में यूजर्स के अनुसार समझने में अनुमति देता है। सैन फ्रांसिस्को स्थित एनथ्रोपिक का चैटबोट क्लाउड है जो सीधे तौर पर चैटजीपीटी का मुकाबला करने में सक्षम है।

 

अमेजन सीईओ जेस्सी ने क्या कहा?

अमेजन सीईओ जेस्सी ने कहा कि हम एंथ्रोपिक की टीम का सम्मान करते हैं और उतना ही उनके मॉडल का भी जो उन्होंने तैयार किया है। इसके साथ ही वो कहते हैं कि यकीन मानिए कि ग्राहक सेवाओं में कंपनी और सुधार करेगी जिससे उन्हें लॉन्ग और शॉर्ट टर्म में मदद मिल सके। एंथ्रोपिक “मिशन क्रिटिकल वर्कलोड” के लिए अमेजन की चिप और क्लाउड सर्विस का इस्तेमाल डेटा केंद्रों का उपयोग बड़े पैमाने पर डेटा को एकत्रित करने के लिए करेगा। अमेजन ने कहा कि एआई फर्म में कंपनी ने एक छोटा सा हिस्सा प्राप्त किया है। कंपनी ने कहा है कि 2021 से कंपनी अस्तित्व में है और अब तक करोड़ो रुपये जुटा चुकी है।

Find More Business News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago