Categories: Uncategorized

अमेज़न इंडिया ने ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग शुरू करने के लिए IRCTC के साथ की साझेदारी

 

अमेज़न इंडिया ने अपने ग्राहकों को अमेज़न पर ट्रेन टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के साथ, ई-कॉमर्स कंपनी के डिजिटल पेमेंट ऐप अमेज़न पे पर अब फ्लाइट, बस के साथ-साथ ट्रेन टिकट बुक करने की सुविधा जुड़ने के साथ यह ग्राहकों के लिए वन-स्टॉप-शॉप समाधान बन गया है।

WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


इस सुविधा के लाभ:

  • इस नई पेशकश के साथ, उपयोगकर्ता अमेज़न ऐप पर ट्रेन की सभी क्लास की सीट और कोटा उपलब्धता की जानकारी हासिल कर सकेंगे।
  • वे इस अनुभव को और भी बेहतर बनाने के लिए अपने अमेजन पे बैलेंस वॉलेट में पैसा प्री-लोड कर सकते हैं और एक क्लिक में भुगतान कर सकेंगे।
  • Amazon.in ग्राहकों को कई तरह के सेल्फ-सर्व विकल्प प्रदान कर रहा है जैसे कि PNR स्टेटस की लाइव स्थिति की जानकारी (केवल अमेज़न पर बुक किए गए टिकट के लिए), Amazon पर बुक किए गए टिकट को डाउनलोड और रद्द करने की सुविधा आदि।
  • अमेज़ॅन पे बैलेंस से भुगतान करने वाले उपयोगकर्ताओं को रद्द या बुकिंग फैल होने की स्थिति में तत्काल रिफंड मिलेगा।
  • ग्राहकों को अपनी पहली ट्रेन टिकट बुकिंग पर 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा और प्राइम मेंबर इन बुकिंग के लिए 12 प्रतिशत कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं।
  • शुरूमें, Amazon.in ने सेवा और भुगतान गेटवे लेनदेन शुल्क भी माफ कर दिया है।
  • ग्राहक अमेज़ॅन पे टैब के तहत ट्रेनों और यात्रा श्रेणी पर क्लिक करके अपने टिकट बुक कर सकते हैं।
  • वे अपने यात्रा मार्ग और यात्रा की तारीखों का चयन कर सकते हैं और सभी उपलब्ध गाड़ियों की सूची प्राप्त कर सकते हैं।
  • उपयोगकर्ता एक आसान चेकआउट अनुभव के लिए अपने अमेज़ॅन पे बैलेंस या अमेज़ॅन पे आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड या किसी अन्य डिजिटल भुगतान विधियों का उपयोग कर सकते हैं।
  • यदि ग्राहकों कोई ग्राहक अपना टिकट रद्द करना चाहता, तो वो ‘Your Orders’ सेक्शन में जाकर अपनी टिकट रदद कर सकता हैं। इसके अलावा वे फोन और चैट पर अमेज़न हेल्पलाइन के माध्यम से 24×7 मदद भी ले सकते हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अमेज़न संस्थापक: जेफ बेजोस
  • अमेज़न स्थापित: 5 जुलाई 1994.
  • अमेज़ॅन मुख्यालय: सिएटल, वाशिंगटन, संयुक्त राज्य.

Find More News Related to Agreements

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

3 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

4 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

4 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

4 weeks ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

4 weeks ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

4 weeks ago