Categories: Appointments

आलोक सिंह को Air India के कम लागत वाले एयरलाइन व्यवसाय का प्रमुख नामित किया गया

टाटा समूह ने 1 जनवरी 2023 से आलोक सिंह को अपने कम लागत वाले एयरलाइन व्यवसाय का प्रमुख नियुक्त किया है। कम लागत वाले एयरलाइन व्यवसाय में एयरएशिया इंडिया एवं एयर इंडिया एक्सप्रेस शामिल होंगे। वर्तमान में टाटा समूह चार एयर लाइन का संचालन करता है। वे एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयरएशिया इंडिया और विस्तारा हैं। विस्तारा सिंगापुर एयरलाइंस के टाटा के एक संयुक्त उद्यम है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

बता दें 29 नवंबर 2022 को, टाटा समूह ने एक सौदे के तहत एयर इंडिया के साथ विस्तारा के विलय की घोषणा की थी, जिसमें सिंगापुर एयरलाइंस कोएयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल होगी । इस सौदा के बाद, एयर इंडिया देश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय वाहक और दूसरी सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन बन जायेगाऔर यह प्रक्रिया मार्च 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है।

 

टाटा समूह बजट वाहक एयरएशिया इंडिया को एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ विलय करने का इरादा रखता है और विलय 2023 के अंत तक पूरा होने की संभावना है। विलय के बाद कंपनी का नाम एयर इंडिया एक्सप्रेस हो जाएगा। एयरएशिया इंडिया को साल 2014 में लॉन्च किया गया था जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने साल 2005 में परिचालन शुरू किया था।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • एयर इंडिया मुख्यालय: नई दिल्ली;
  • एयर इंडिया की स्थापना: 1932, मुंबई;
  • एयर इंडिया के संस्थापक: जे. आर. डी. टाटा।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

5 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

5 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

6 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

6 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

7 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

7 hours ago