फिर से अल्जीरिया के राष्ट्रपति चुने गए अब्देलमदजीद तेब्बौने

अल्जीरिया में राष्ट्रपति चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने को फिर से राष्ट्रपति चुना गया है। शनिवार शाम पांच बजे तक अल्जीरिया में 26.5 प्रतिशत और विदेशों में 18.3 प्रतिशत वोट डाले गए, जिसके बाद वोटों की गिनती हुई है। वहीं चुनाव परिणामों को लेकर रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने को चुनाव में 94.7 फीसदी वोट मिले हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देश में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का एलान करते हुए अल्जीरिया के राष्ट्रीय स्वतंत्र चुनाव प्राधिकरण (एएनआईई) के प्रमुख मोहम्मद चारफी ने कहा कि मतदान में स्वतंत्र उम्मीदवार अब्देलमदजीद तेब्बौने ने भारी बहुमत हासिल किया है। कुल 5,630,000 मतदाताओं में से 5,320,000 ने स्वतंत्र उम्मीदवार अब्देलमजीद तेब्बौने को वोट दिया, जो 94.65 प्रतिशत वोट है।

48 प्रतिशत मतदान की घोषणा

अल्जीरिया के राष्ट्रीय स्वतंत्र चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मोहम्मद चारफी ने परिणामों की घोषणा करते हुए कहा कि टीम ने सभी उम्मीदवारों के बीच पारदर्शिता और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने की कोशिश की। इससे पहले एएनआईई ने 48 प्रतिशत की औसत मतदान दर की घोषणा की।

इन नेताओं को मिले मात्र इतने फीसदी वोट

वहीं मूवमेंट ऑफ सोसाइटी फॉर पीस (एमएसपी) पार्टी के रूढ़िवादी अब्देलाली हसनी चेरिफने 3 प्रतिशत वोट मिले और सोशलिस्ट फोर्सेस फ्रंट पार्टी के यूसेफ औचिचे को 2.1 प्रतिशत वोट हासिल हुआ है। जबकि राष्ट्रपति अब्देलमजीद तेब्बौने के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हसनी चेरिफ ने आरोप लगाया कि मतदान कर्मचारियों पर परिणामों को बढ़ा-चढ़ाकर बताने का दबाव डाला गया।

केवल तीन उम्मीदवारों में थी चुनावी लड़ाई

अल्जीरिया में राष्ट्रपति चुनाव में 26 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। हालांकि आखिरी तक मात्र तीन प्रत्याशी ही इस चुनाव में बचे। जिसमें मौजूदा राष्ट्रपति तेब्बौने के अलावा, इस्लामिक पार्टी मूवमेंट ऑफ सोसाइटी फॉर पीस (एमएसपी) के प्रमुख अब्देलाली हसनी चेरीफ और सोशलिस्ट फोर्सेज फ्रंट (एफएफएस) के साथ काम करने वाले पूर्व पत्रकार यूसेफ औचिचे शामिल हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago