सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने अजय कुमार श्रीवास्तव को प्रमोशन देकर प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। बैंक ने यह जानकारी दी है। भारत सरकार ने अजय कुमार श्रीवास्तव को 1 जनवरी 2023 ,से तीन साल के कार्यकाल के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक (आइओबी) का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
इससे पहले श्रीवास्तव इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के पद पर कार्यरत थे। आइओबी के वर्तमान एमडी और सीईओ पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता का कार्यकाल 31 दिसंबर 2022 को समाप्त हो रहा है। आपको बता दें कि उन्होंने 1991 में इलाहाबाद बैंक में एक परिवीक्षाधीन अधिकारी (Probationary Officer) के रूप में अपने बैंकिंग करियर (Banking Carrer) की शुरुआत की थी।
यह भारत सरकार के स्वामित्व वाला एक सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है। इंडियन ओवरसीज बैंक की स्थापना 1937 में एम. चिदंबरम चेट्टियार ने की थी। साल 1969 में भारत सरकार द्वारा इसका राष्ट्रीयकरण किया गया था। बैंक की सिंगापुर, हांगकांग, थाईलैंड और श्रीलंका में शाखाएँ और कार्यालय हैं।
विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सरकारी अधिकारियों को…
हाल ही में जारी 2026 के सबसे युवा अरबपतियों (30 वर्ष से कम) की सूची…
तमिलनाडु 2024-25 में भारत का शीर्ष टेक्सटाइल निर्यातक राज्य बनकर उभरा है, जिसने गुजरात और…
भारत और वियतनाम ने जनजातीय एवं जातीय विकास के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत…
भारत की प्रमुख आईटी कंपनी Wipro ने गांधीनगर स्थित GIFT City में एक नया एआई…
2026 में दुनिया भर में स्वयं के दम पर बनी (सेल्फ-मेड) महिला अरबपतियों की संख्या…