Home   »   अजय कुमार श्रीवास्तव इंडियन ओवरसीज बैंक...

अजय कुमार श्रीवास्तव इंडियन ओवरसीज बैंक के एमडी और सीईओ नियुक्त

अजय कुमार श्रीवास्तव इंडियन ओवरसीज बैंक के एमडी और सीईओ नियुक्त |_3.1

सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने अजय कुमार श्रीवास्तव को प्रमोशन देकर प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। बैंक ने यह जानकारी दी है। भारत सरकार ने अजय कुमार श्रीवास्तव को 1 जनवरी 2023 ,से तीन साल के कार्यकाल के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक (आइओबी) का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इससे पहले श्रीवास्तव इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के पद पर कार्यरत थे। आइओबी के वर्तमान एमडी और सीईओ पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता का कार्यकाल 31 दिसंबर 2022 को समाप्त हो रहा है। आपको बता दें कि उन्होंने 1991 में इलाहाबाद बैंक में एक परिवीक्षाधीन अधिकारी (Probationary Officer) के रूप में अपने बैंकिंग करियर (Banking Carrer) की शुरुआत की थी।

 

इंडियन ओवरसीज बैंक

 

यह भारत सरकार के स्वामित्व वाला एक सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है। इंडियन ओवरसीज बैंक की स्थापना 1937 में एम. चिदंबरम चेट्टियार ने की थी। साल 1969 में भारत सरकार द्वारा इसका राष्ट्रीयकरण किया गया था। बैंक की सिंगापुर, हांगकांग, थाईलैंड और श्रीलंका में शाखाएँ और कार्यालय हैं।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • इंडियन ओवरसीज बैंक की स्थापना: 10 फरवरी 1937, चेन्नई;
  • इंडियन ओवरसीज बैंक के संस्थापक: एम सीटी। एम. चिदंबरम चेट्टियार;
  • इंडियन ओवरसीज बैंक मुख्यालय: चेन्नई।

Senior nuclear scientist Dinesh Kumar Shukla named as new head of AERB_90.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *