Categories: Appointments

अजय भादू को उप चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया

केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नौकरशाही में व्यापक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ नौकरशाह अजय भादू को उप चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी एक आदेश में कहा गया है कि गुजरात कैडर के 1999 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी भादू को 24 जुलाई, 2024 तक के लिए उप चुनाव आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। व्यापक फेरबदल के तौर पर केंद्र सरकार की विभिन्न सेवाओं से 35 नौकरशाहों को संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

 

राष्ट्रपति सचिवालय में संयुक्त सचिव के रूप में उनका दो महीने का विस्तार 25 सितंबर को समाप्त हो गया। उन्हें जुलाई 2020 में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविद के संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। इससे पहले, भादू ने गुजरात के वडोदरा नगर  आयुक्त के रूप में कार्य किया था।

 

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां:

 

  • वहीं मध्य प्रदेश कैडर के 1998 बैच के आईएएस अधिकारी आकाश त्रिपाठी को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत माईगॉव के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • पंजाब कैडर के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी बसंत गर्ग को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण का अतिरिक्त सीईओ बनाया गया है।
  • गुजरात कैडर के 2002 बैच के आईएएस अधिकारी लोचन सेहरा पांच साल के कार्यकाल के लिए भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस), अहमदाबाद के संयुक्त सचिव होंगे।
  • फ्रैंकलिन एल खोबुंग और पंकज यादव को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव, राहुल शर्मा को आयुष मंत्रालय में संयुक्त सचिव, अजय यादव को संयुक्त सचिव, कैबिनेट सचिवालय और दीपक मिश्रा को रसायन तथा पेट्रो-रसायन विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
  • इंदु सी नायर को वाणिज्य विभाग का संयुक्त सचिव, गुरमीत सिंह चावला और मुग्धा सिन्हा को संस्कृति मंत्रालय में संयुक्त सचिव, अजय कुमार को रक्षा विभाग में संयुक्त सचिव और मनोज कुमार साहू को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।
  • डी सेंथिल पांडियन पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में संयुक्त सचिव होंगे, जबकि हनीश छाबड़ा और सुरभि जैन आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव, सत्यजीत मिश्रा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में संयुक्त सचिव और मुकेश कुमार बंसल वित्तीय सेवा विभाग का संयुक्त सचिव पद संभालेंगे।
  • टी जे कविता को खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
  • सचिन मित्तल और मनश्वी कुमार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव, हनीफ कुरैशी भारी उद्योग मंत्रालय में संयुक्त सचिव, रवि कुमार अरोड़ा और दीपक अग्रवाल आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव और राहुल जैन निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव होंगे।
  • रूपेश कुमार ठाकुर और नंदिता गुप्ता को श्रम और रोजगार मंत्रालय में संयुक्त सचिव, फरीदा महमूद नाइक को खान मंत्रालय में संयुक्त सचिव, अजय यादव को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में संयुक्त सचिव, रजत कुमार को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
  • प्रियंका बसु इंगटी कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), कोलकाता के क्षेत्रीय निदेशक (संयुक्त सचिव स्तर) होंगे।
  • आदेश के अनुसार, मोहम्मद अफजल को बिजली मंत्रालय का संयुक्त सचिव, अमित शुक्ला को ग्रामीण विकास विभाग का संयुक्त सचिव और इंदिरा मूर्ति को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

14 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

14 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

15 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

15 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

16 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

16 hours ago