एयर इंडिया (Air India) ने 100 बिलियन डॅालर से अधिक बेस प्राइस पर लगभग 500 नए विमानों के लिए एक समझौता कर लिया है। यह डील एयरलाइन द्वारा सबसे बड़ा ऑर्डर बन सकता है। यह समझौता विमान बनाने वाली कंपनी फ्रांस के एयरबस और उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी बोइंग के बीच विभाजित है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
एयर इंडिया 250 एयरबस विमानों को खरीदने के लिए सहमत हुई है, जो 210 सिंगल-आइजल A320neos और 40 वाइडबॉडी A350s के बीच विभाजित है। वहीं कंपनी 220 बोइंग विमान को खरीदने के लिए सहमत हुई है। इस खरीददारी में 737 MAX नैरोबॉडी जेट्स में से 190, 20 787 वाइडबॉडी और 10 777Xs शामिल हैं।
एयरबस और एयर इंडिया ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। बता दें कि बोइंग ने 27 जनवरी को एयरलाइन के साथ समझौता कर लिया था। 27 जनवरी को कर्मचारियों के लिए एक नोट में, एयरलाइन ने कहा कि वह नए विमानों के लिए एक ऐतिहासिक आदेश को अंतिम रूप दे रही है। एयर इंडिया कंपनी भारत में संचालित अपने विमानों को आधुनिक बनाने के लिए नई विमानों को खरीद रही है। दरअसल, एयर इंडिया की कोशिश है कि दिल्ली और मुंबई के बीच चलने वाली कंपनी के विमान आधुनिक हो।
कोरोना महामारी के बाद अब एयरलाइंस कंपनियां खुद को अपग्रेड करने में जुटी हैं। कोरोना पाबंदियों के हटने के बाद अब हवाई यात्रियों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। एयर इंडिया को खरीदे टाटा ग्रुप को एक साल का समय हो चुका है। ऐसे में टाटा ग्रुप की देखरेख में कंपनी बड़े बदलाव से गुजर रही है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित कृषि-खाद्य प्रणालियों में…
World Sleep Day 2026: शरीर की क्रियाओं का नींद सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बगैर…
मध्य प्रदेश सरकार ने 13 मार्च 2026 को लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी…
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बारबाडोस में आयोजित Bim10 लीग 2023/24 के दौरान भ्रष्टाचार के…
केंद्र सरकार ने ईरान में जारी संकट को देखते हुए स्थिति पर करीब से नजर…
साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees' Provident Fund Organisation)…