Categories: Uncategorized

रेलवे ने ASKDISHA चैटबॉट का हिंदी संस्करण किया लॉन्च

भारतीय रेलवे ने हाल ही में कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टफिशयल इन्टेलिजेन्स)आधारित चैटबॉट का हिंदी संस्करण “ASKDISHA” लॉन्च किया है। ASKDISHA चैटबोट शुरुआत में केवल अंग्रेजी भाषा में शुरू किया गया था, लेकिन ग्राहक सेवाओं को बढ़ाने और चैटबॉट की सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए आईआरसीटीसी ने अब ग्राहकों के साथ हिंदी भाषा में बातचीत करने के लिए आस्कदिशा का इसमें उन्नयन किया है । IRCTC भविष्य में कई अन्य अतिरिक्त सुविधाओं के साथ ASKDISHA को कई अन्य भाषाओं में लॉन्च करने की योजना पर काम रही है।
चैटबॉट एक विशेष कंप्यूटर प्रोग्राम है जिसे विशेष रूप से इंटरनेट से यात्रियों के साथ बातचीत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। IRCTC द्वारा शुरू की गई इस तरह की पहली पहल का उद्देश्य रेल यात्रियों को दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं से संबंधित उपयोगकर्ताओं के प्रश्नों का उत्तर देकर यात्रा आसान बनाना है।
इसके लॉन्च के बाद से अब तक आस्कदिशा द्वारा टिकट, आरक्षण रद्द करने, रिफंड की स्थिति, किराया, पीएनआर स्थिति, ट्रेन की स्थिति, रिटायरिंग रूम और पर्यटन के बारे में पूछताछ की मदद के लिए 10 बिलियन इंटरैक्शन के साथ 150 मिलियन से अधिक यात्रियों ने लाभ उठाया है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय रेल मंत्रालय के मंत्री: पीयूष गोयल.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

3 hours ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

4 hours ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

4 hours ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

4 hours ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

5 hours ago

राष्ट्रपति भवन में ‘पर्पल फेस्ट’: दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों का उत्सव

पर्पल फेस्ट (Purple Fest) का विशेष आयोजन 13 मार्च 2026 को राष्ट्रपति भवन में किया…

6 hours ago