Categories: State In News

अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या बाई होलकर नगर रखा गया

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले को अब अहिल्याबाई होलकर नगर के नाम से जाना जाएगा। सीएम एकनाथ शिंदे ने जिले के नाम को बदलने का एलान किया। 31 मई को अहिल्याबाई होलकर की जयंती है। इसी मौके पर सीएम शिंदे ने जिले के नाम को बदलने का एलान कर दिया। जिले का नाम बदलने की मांग लगातार की जा रही थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 31 मई को एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 1767-1795 तक शासन करने वाली मालवा राज्य की महान रानी की याद में अहमदनगर जिले का नाम बदलकर ‘अहिल्यादेवी होल्कर नगर’ किया जाएगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हाल ही में औरंगाबाद का नाम बदलकर ‘छत्रपति संभाजीनगर’ और उस्मानाबाद का नाम बदलकर ‘धाराशिव’ किया गया था। बता दें कि इंदौर हवाईअड्डे का नाम ‘देवी अहिल्याबाई होलकर हवाईअड्डा’ रखा गया है, उनके नाम पर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र (सोलापुर) में दो विश्वविद्यालयों का नाम रखा गया है। उनकी स्मृति में कई सड़कों, इमारतों, सार्वजनिक स्थानों का नामकरण किया गया है।

 

कौन थीं अहिल्याबाई होलकर?

अहिल्यादेवी होलकर (1725-1795) का जन्म अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में एक मराठी परिवार में हुआ था और बाद में मालवा राज्य की रानी बन गईं (1767 से उनकी मृत्यु तक)। बचपन से ही उनके भीतर लोगों की मदद करने की ललक थी। गम उम्र में उनकी शादी खंडेराव के साथ कर दी गई। 1733 में उनकी शादी हुई थी। 1754 में खंडेराव युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। बाद में अहिल्यादेवी को होलकर साम्राज्य की कमान सौंप दी गई। उन्हे भारत के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ रानियों में से एक माना जाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में कई धर्मशालाएं बनाने का श्रेय अहिल्या बाई होलकर को जाता है। 13 अगस्त 1795 में उन्होंने आखिरी सांस ली।

Find More State In News Here

 

FAQs

अहमदनगर क्यों प्रसिद्ध है?

अहमदनगर राज्य का सबसे बड़ा जिला है। यह 19 चीनी कारखानों का घर है और सहकारी आंदोलन का जन्मस्थान भी है। चीनी, दूध और बैंक सहकारी समितियाँ यहाँ फलती-फूलती हैं।

vikash

Recent Posts

चीन का शेनझोउ-18 क्रू तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के लिए लॉन्च

चीन का शेनझोउ-18 मिशन वैज्ञानिक अनुसंधान और अंतरिक्ष स्टेशन के रखरखाव पर ध्यान केंद्रित करते…

1 day ago

कोरोमंडल इंटरनेशनल के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुए अरुण अलगप्पन

पूर्व कार्यकारी उपाध्यक्ष अरुण अलगप्पन को कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त और…

1 day ago

विदेश मंत्री जयशंकर को ‘इंडियाज़ न्यूक्लियर टाइटन्स’ पुस्तक की प्रति मिली

विदेश मंत्री एस जयशंकर को सौम्या अवस्थी और श्रभना बरुआ द्वारा संपादित पुस्तक 'इंडियाज न्यूक्लियर…

1 day ago

अडानी के विझिंजम पोर्ट को भारत के पहले ट्रांसशिपमेंट हब के रूप में मंजूरी

भारत सरकार ने केरल में अदानी के विझिंजम पोर्ट को देश के उद्घाटन ट्रांसशिपमेंट हब…

1 day ago

आरबीआई ने टॉकचार्ज को पीपीआई परिचालन बंद करने और शेष राशि वापस करने का निर्देश दिया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुग्राम स्थित टॉकचार्ज टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (TalkCharge Technologies Pvt Ltd)…

1 day ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस: 27 अप्रैल

इस वर्ष, विश्व पशु चिकित्सा दिवस शनिवार, 27 अप्रैल, 2024 को मनाया जाएगा। 2024 का…

1 day ago