Categories: National

Co-WIN के बाद सरकार ने लॉन्च किया U-WIN, जानें सबकुछ

केंद्र सरकार ने Co-WIN प्लेटफॉर्म की सफलता के बाद अब गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण और टीकाकरण के उद्देश्य से U-WIN नाम से नया कार्यक्रम लॉन्च किया है। भारत के यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम (UIP) को डिजिटाइज करने के इस कार्यक्रम को प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के दो जिलों में पायलट मोड में शुरू किया गया है। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार इस मंच का इस्तेमाल गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण और टीकाकरण करने, प्रसव को रिकॉर्ड करने, नवजात को पंजीकृत करने, जन्म के बाद टीके की खुराक देने और अन्य टीकाकरण कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

यू-विन (U-WIN) पर टीकाकरण सेवाओं, टीकाकरण की ताजा स्थिति, वितरण, नियमित टीकाकरण सत्र कराने की योजना और एंटीजन-वाइज कवरेज (Antigen-Wise Coverage) जैसी जानकारी जुटाई जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार U-WIN पर सभी गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के टीकाकरण के लिए व्यक्तिगत ट्रैकिंग, आगामी खुराक के लिए रिमाइंडर और ड्रॉपआउट के फॉलो-अप के लिए डिजिटल पंजीकरण किया जा सकेगा।

मुख्य बिंदु

  • गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए आभा आईडी (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता) के तहत टीकाकरण कार्ड बनाया जाएगा और सभी राज्य और जिले के लाभार्थियों को ट्रैक करने और टीकाकरण करने के लिए एक सामान्य डेटाबेस तक पहुंच सकते हैं।
  • इस मंच के जरिए लोग नियमित टीकाकरण सत्र की जांच करने के साथ अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 65 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यू-विन को शुरू किया गया है और कर्मचारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को इसके लिए प्रशिक्षित किया गया है।
  • इससे रिकॉर्ड सहित पूरी टीकाकरण प्रणाली डिजिटल हो जाएगी, जिससे लाभार्थियों को ट्रैक करना आसान हो जाएगी।
  • यूआईपी के तहत टीकाकरण रिकॉर्ड को अब तक मैन्युअल रूप से बनाए रखा जा रहा है। यह फिजिकल रिकॉर्ड रखने की परेशानी को दूर करेगा। यह डिजिटलीकरण और वास्तविक समय के आधार पर टीकाकरण की स्थिति को अपडेट करने में सक्षम होगा।
  • लाभार्थी पहले से टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक कर सकेंगे। पूरे टीकाकरण कार्यक्रम का डिजिटलीकरण होने के बाद लाभार्थियों को मौके पर ही प्रमाण पत्र मिल जाएंगे और वे उन्हें डाउनलोड भी कर सकते हैं। इन प्रमाणपत्रों को डिजी-लॉकर्स में रखा जाएगा।

Find More National News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

गुड फ्राइडे 2026: जानें क्यों नहीं बोलते हैं ‘हैप्पी गुड फ्राइडे’?

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे पवित्र दिनों में से एक है। वर्ष 2026 में…

2 hours ago

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

18 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

18 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

19 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

19 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

19 hours ago