Categories: Uncategorized

एडीबी ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए अपने सदस्य देशों को 4 मिलियन USD की दी मंजूरी

एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने नोवल कोरोनवायरस (COVID-19) से निपटने के लिए एशिया और पेसिफिक क्षेत्र के विकासशील देशों की मदद के लिए कुल 4 मिलियन अमरीकी डालर (लगभग 29 करोड़) की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है।

इससे पहले एशियन डेवलपमेंट बैंक ने एशिया और प्रशांत क्षेत्र में नोवल कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप से निपटने और इस तरह की अन्य संचारी बीमारियों की रोकथाम के लिए सदस्य विकासशील देशों की मदद के लिए 2 मिलियन अमरीकी डालर की सहायता राशि को मंजूरी की थी, जिसे अब बढ़ाया गया है। यह सहायता राशि एडीबी के सभी विकासशील सदस्य देशों के लिए उनके यहां फैली महामारी से निपटने की योजनाओं के अद्यतन और कार्यान्वित करने के लिए उपलब्ध होगी।
इस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर काम किया जाएगा। ADB के इस फंड से देशों को इस प्रकार के प्रकोपों से नागरिकों के स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्थाओं को वर्तमान और भविष्य के प्रयासों को बेहतर बनाने और उनसे लड़ने में मदद मिलेगी। इसकी पहली किश्त सहायता कंबोडिया, चीन, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम में तत्काल लड़ने की क्षमता को मजबूत करने के लिए दी गई।

इसके अलावा एडीबी ने भी जरुरी दवाओं और सुरक्षात्मक उपकरणों के वितरण और आपूर्ति को बढ़ाने के लिए वुहान की पीआरसी-आधारित जॉइंट फार्मास्युटिकल ग्रुप कंपनी लिमिटेड को CNY 130 मिलियन (USD 18.6 मिलियन) का निजी क्षेत्र का ऋण भी प्रदान किया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एडीबी के अध्यक्ष: मात्सुगु असकावा
  • एडीबी का गठन: 19 दिसंबर 1966
  • एडीबी का मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस
  • एडीबी के सदस्य: 68 देश
      [wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

      Recent Posts

      ईरान-अमेरिका संघर्ष-विराम: शांति के लिए ईरान की 10 शर्तें — विस्तार से

      एक बड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम में, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बाद ईरान और अमेरिका…

      21 mins ago

      भीषण चक्रवात मैला का कहर: मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

      विश्व के एक कोने में उठता तूफान कभी-कभी हजारों किलोमीटर दूर बैठे देशों की चिंता…

      42 mins ago

      भारत बनेगा ग्रोथ इंजन: FY26 में 7.6% वृद्धि का अनुमान

      विश्व बैंक की ताज़ा रिपोर्ट में यह बताया गया है कि भारत दक्षिण एशिया में…

      1 hour ago

      मेटा ने नया AI मॉडल Muse Spark पेश किया

      Meta ने अपनी नई Superintelligence Labs से अपना पहला AI मॉडल पेश किया है, जिसका…

      2 hours ago

      वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026: ब्लांका व्लासिक बनीं ग्लोबल एम्बेसडर, इवेंट को मिलेगा इंटरनेशनल आकर्षण

      बेंगलुरु में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित रोड रेस TCS World 10K Bengaluru 2026 इस बार…

      3 hours ago

      IIM रोहतक ने जीता BIMTECH का ‘Hermes Dialogue 6.0’, 12 देशों के प्रतिभागियों के बीच मारी बाजी

      मैनेजमेंट छात्रों के लिए आयोजित एक बड़े राष्ट्रीय स्तर के डिबेट इवेंट में IIM रोहतक…

      4 hours ago