Categories: Uncategorized

ADB ने टेको कोनिशी को नियुक्त किया भारत का कंट्री डायरेक्टर

एशियाई विकास बैंक (ADB) द्वारा टेको कोनिशी को भारत के लिए नया कंट्री डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। कोनिशी, केनिची योकोयामा की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में एडीबी के दक्षिण एशिया विभाग के महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला है। भारत एडीबी का चौथा सबसे बड़ा शेयरधारक है और साल 2010 से इसका सबसे बड़ा उधार लेने वाला देश रहा है।
नई दिल्ली में स्थित कार्यालय प्रमुख के तौर पर कोनिशी भारत में सरकार और अन्य सहयोगियों के साथ एडीबी संचालन और पॉलिसी संवाद का नेतृत्व करेंगे। वह एडीबी की इंडिया कंट्री पार्टनरशिप स्ट्रैटेजी, 2018-2022 के कार्यान्वयन की देखरेख करेंगे, जो कि अधिक नौकरियां पैदा करने, समावेशी अवसंरचना नेटवर्क और सेवाएं प्रदान करने और पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन समस्याओं को दूर करने के लिए औद्योगिक प्रतिस्पर्धा के निर्माण पर केंद्रित है।

टेको कोनिशी के बारे में


कोनिशी के पास करीब 22 वर्षों का पेशेवर अनुभव है, जिसमें एडीबी में दो दशक तक कई वरिष्ठ भूमिकाओं में किया कार्य शामिल हैं, जिसमें उज्बेकिस्तान रेसिडेंस मिशन के निदेशक और मध्य और पश्चिम एशिया विभाग में सलाहकार शामिल हैं।



उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष: मात्सुगु असकावा.
  • एशियाई विकास बैंक मुख्यालय: मांडलुंग, फिलीपींस.
  • एशियाई विकास बैंक की स्थापना: 19 दिसंबर 1966.

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का निधन

देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…

8 hours ago

ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

9 hours ago

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

12 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

12 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

13 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

13 hours ago