Categories: Business

अदाणी ग्रुप महाराष्ट्र में डेटा सेंटर की स्थापना पर 50,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा

अदाणी ग्रुप (Adani Group)अब महाराष्ट्र में हाइपर स्केल डेटा सेंटर बनाएगा। अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने इसके लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MOU) पर साइन किए हैं। समझौते के तहत महाराष्ट्र में 1 गीगावॉट की क्षमता का हाइपरस्केल डेटा सेंटर (Hyperscale Data Center)बनाने के लिए अदाणी ग्रुप 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि स्विटजरलैंड के दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF)की सालाना बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी की मौजूदगी में MOU पर साइन हुए हैं। कंपनी ने कहा कि यह डेटा सेंटर मुंबई या नवी मुंबई और पुणे जैसी प्रमुख जगहों पर स्थापित किया जाएगा। यह रिन्यूएबल एनर्जी से ऑपरेट होगी, जो महाराष्ट्र में ग्रीन एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाएगी। साथ ही इससे 20 हजार लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिलेगा।

कंपनी ने आगे कहा कि इस तरह के बड़े प्रोजेक्ट ने कुछ ही साल में मुंबई को रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में आगे बढ़ाने का काम किया है। मुंबई की रिन्यूएबल एनर्जी की हिस्सेदारी अब प्रमुख ग्लोबल शहरों से ज्यादा हो चुकी है। कुछ ही साल में मुंबई तेजी से रिन्यूएबल एनर्जी में न्यूनतम हिस्सेदारी से क्लीन एनर्जी अपनाने में ग्लोबल लीडर बन गया है।

साल 2023 में अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड ने मुंबई के कंज्यूमर्स को 38 प्रतिशत तक बिजली की सप्लाई रिन्यूएबल एनर्जी के सोर्स से की थी। कंपनी इसे साल 2027 तक 60 प्रतिशत तक ले जाना चाहती है।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

2 days ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 days ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 days ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

2 days ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

2 days ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

2 days ago