Categories: National

अबू धाबी में हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में पहला भव्य हिंदू मंदिर खुलने जा रहा है। इस हिंदू मंदिर का उद्घाटन अगले साल 14 फरवरी को होगा। इस हिंदू मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मंदिर की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंचा था। BAPS स्वामीनारायण संस्था की ओर से पूज्य ईश्वरचरण स्वामीजी और पूज्य ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने गुरुवर्य महंत स्वामीजी की ओर से पीएम मोदी को मंदिर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया था।

अबू धाबी में आस्था, संस्कृति, सद्भावना और सभ्यता का प्रतीक BAPS मंदिर का निर्माण अंतिम चरण में है। भारत से लगभग ढाई हजार किलोमीटर दूर 27 एकड़ में हजारों भक्तों की मेहनत से और संतों के मार्गदर्शन में यह मंदिर आकार ले रहा है। मंदिर का उद्घाटन 14 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BAPS प्रमुख महंत स्वामी द्वारा किया जाएगा। इस मंदिर और इसकी दिव्यता का अहसास कराने वाली खासियतों के बारे में ब्रह्मविहारी स्वामी ने गुजराती जागरण से खास बातचीत की थी। जिसका शब्दश: वर्णन हम यहां प्रस्तुत कर रहे हैं।

 

अबू धाबी का पहला हिंदू मंदिर

बता दें कि यह अबू धाबी का पहला हिंदू मंदिर है, जो अल वाकबा जगह पर 20,000 वर्ग मीटर की जमीन पर बना है। इस मंदिर को बेहद अत्याधुनिक शैली में तैयार किया गया है। प्राचीन कला और आधुनिक आर्किटेक्चर के मेल से बने इस मंदिर की नक्काशी बेजोड़ है। मंदिर वेबसाइट के मुताबिक, इस मंदिर को शाही, पारंपरिक हाथ से नक्काशी किए गए पत्थरों से बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंदिर की आधारशिला 2018 में रखी थी। इस मंदिर को भारत और यूएई के संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना रहा है। पीएम मोदी ने इस मंदिर निर्माण परियोजना को भारत और यूएई के बीच घनिष्ठ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक बताया था।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

1 day ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

1 day ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

1 day ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

1 day ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

1 day ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

1 day ago