आईआईएम को डिग्री देने के अधिकार को कैबिनेट की मंज़ूरी

about – Page 4063_2.1
मंगलवार को कैबिनेट बैठक में आईआईएम (भारतीय प्रबंध संस्थान) बिल, 2017 को मंज़ूरी दी गई, जिसके बाद आईआईएम छात्रों को डिग्री दे सकेंगे। बिल आईआईएम को प्रशासन, नियुक्तियों और रोज़ाना के कामकाज में पूरी स्वायत्तता देगा। बतौर बिल, आईआईएम के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ही चेयरपर्सन और डायरेक्टर का भी चयन करेंगे। अब सरकार इस बिल को संसद में पेश करेगी।

Continue reading “आईआईएम को डिग्री देने के अधिकार को कैबिनेट की मंज़ूरी”

2016 में भी दुबई एयरपोर्ट बना दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट

about – Page 4063_3.1

वर्ष 2016 में भी दुबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट बना रहा। एयरपोर्ट का परिचालन करने वाली कंपनी ने बताया कि पिछले साल वार्षिक अावाजाही में 7.2% की वृद्धि हुई और एयरपोर्ट पर 8.36 करोड़ अंतर्राष्ट्रीय यात्री आए। दरअसल 2014 में लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे को पीछे छोड़ दुबई एयरपोर्ट दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट बना था।

Continue reading “2016 में भी दुबई एयरपोर्ट बना दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट”

बीएसई का आईपीओ हुआ 15 गुना सब्सक्राइब

about – Page 4063_4.1
देश के सबसे पुराने और दूसरे सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) बुधवार को बंद हो गया और इस आईपीओ को निवेशकों द्वारा 15 गुना सब्सक्राइब किया गया. आईपीओ के ज़रिए कंपनी ने 1,243 करोड़रु  की रकम जुटाने की योजना बनाई थी. यह 2017 में आया पहला आईपीओ भी है.

Continue reading “बीएसई का आईपीओ हुआ 15 गुना सब्सक्राइब”

मेक माय ट्रिप लांच करेगी भारत की पहली लग्जरी ट्रेवल मैगज़ीन

about – Page 4063_6.1

भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ट्रेवल पोर्टल मेक माय ट्रिप ने पहला सोशल लग्जरी ट्रेवल मैगज़ीन ‘लग्जरी ट्रेवल टाइम्स’ लांच किया है. केवल मोबाइल के लिए उपलब्ध यह मैगज़ीन लग्जरी ट्रेवलर्स को लक्षित करके शुरू होगी जो एड प्लेटफॉर्म्स फेसबुक कैनवास एवं इन्स्टाग्राम स्टोरीज के माध्यम से जारी होगी. ‘Spa-cation’, ‘Heaven on Earth’ और ‘Heritage’ इस पत्रिका की पहली कुछ थीम्स होंगी.
Continue reading “मेक माय ट्रिप लांच करेगी भारत की पहली लग्जरी ट्रेवल मैगज़ीन”

भारत की विकास यात्रा में यूएई अहम साझेदार: पीएम मोदी

about – Page 4063_7.1
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अबु धाबी के प्रिंस शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान के साथ संयुक्त बयान में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को भारत की विकास यात्रा का अहम साझेदार बताया. इस दौरान भारत और यूएई के बीच करीब 14 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए जिनमें टेक्नोलॉजी डेवलेपमेंट, रक्षा क्षेत्र में सहयोग जैसे कई समझौते शामिल हैं.

Continue reading “भारत की विकास यात्रा में यूएई अहम साझेदार: पीएम मोदी”

पासपोर्ट से संबंधित सारे काम मुख्य डाकघरों से हो सकेंगे

about – Page 4063_8.1
पासपोर्ट सेवाओं का दायरा बढ़ाने के लिए विदेश मामलों के मंत्रालय और डाक विभाग ने करार किया है, जिसके तहत अब मुख्य डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र की तरह पासपोर्ट संबंधित काम करेंगे. संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बताया कि इसकी शुरुआत बुधवार से मैसूर (कर्नाटक) और दाहोद (गुजरात) में होगी और विभाग के अधिकारियों को इसका विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा.

Continue reading “पासपोर्ट से संबंधित सारे काम मुख्य डाकघरों से हो सकेंगे”

स्मारकीय झंडे वाला डीयू पहला विश्वविद्यालय बना

about – Page 4063_10.1

सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के वाईस चांसलर्स द्वारा अपने परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा स्थापित करने के निर्णय के 1 वर्ष बाद, अब 25 जनवरी 2017 को दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में पहला स्मारकीय झंडा लहराया गया.
Continue reading “स्मारकीय झंडे वाला डीयू पहला विश्वविद्यालय बना”

भारत के 68वें गणतंत्र दिवस के अवसर दुबई का बुर्ज खलीफा तिरंगे के रंग में रंगा

about – Page 4063_12.1

भारत के 68वें गणतंत्र दिवस को मनाते हुए और उसके सम्मान में, विश्व की सबसे ऊँची बिल्डिंग, दुबई स्थित बुर्ज खलीफा टावर, 25 और 26 जनवरी 2017 को भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की रौशनी से नहाया रहेगा. कल 25 जनवरी की रात को ये टावर तिरंगे रंग वाली रौशनी में दिखा. 

Continue reading “भारत के 68वें गणतंत्र दिवस के अवसर दुबई का बुर्ज खलीफा तिरंगे के रंग में रंगा”

Current Affairs: Daily GK Update 25th January, 2017 For All The Upcoming Examsd

प्रिय पाठकों,
https://1.bp.blogspot.com/-tO6KCeoDkUo/VrnmMZoIn9I/AAAAAAAAGvs/ywgH-SeKUCA/s1600/GK%2BUPDATE%2BDAILY.jpg
जैसाकि आप जानते ही हैं कि आज करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. हिंदी में पूर्ण रूप से करंट अफेयर्स का अध्ययन अपने आप में एक चुनौती है. छात्रों की इसी समस्या को समझते हुए अब हम दिन भर के सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स को एक ही पोस्ट में उपलब्ध करा रहे हैं. यह पोस्ट बैंकिंग, एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स के मामले में आपके लिए बेहद सहायक होगी.
Continue reading “Current Affairs: Daily GK Update 25th January, 2017 For All The Upcoming Examsd”

बुक माय शो ने मस्ती टिकट्स का विलय किया

about – Page 4063_14.1


1000 कर्मचारियों वाली बुक माय शो ने मात्र 8 कर्मियों वाली ऑनलाइन टिकेटिंग फर्म, मस्ती टिकट्स को ख़रीद लिया है. दो वर्ष पुराने हैदराबाद स्थित इस स्टार्टअप की उपस्थिति आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में है. इस सौदे से दो राज्यों के 120 सिनेमा हॉल तक बुक माय शो की पहुँच बढ़ेगी. बुक माय शो के सीईओ और सह-संस्थापक आशीष हेमरजानी ने बताया कि मस्ती टिकट्स, उनकी विस्तार की रणनीति में बिल्कुल सहायक बैठती है.

Continue reading “बुक माय शो ने मस्ती टिकट्स का विलय किया”

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF