Current Affairs: Daily GK Update 11 March 2017 For All The Upcoming Exams

प्रिय पाठकों,

https://1.bp.blogspot.com/-tO6KCeoDkUo/VrnmMZoIn9I/AAAAAAAAGvs/ywgH-SeKUCA/s1600/GK%2BUPDATE%2BDAILY.jpg
जैसाकि आप जानते ही हैं कि आज करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. हिंदी में पूर्ण रूप से करंट अफेयर्स का अध्ययन अपने आप में एक चुनौती है. छात्रों की इसी समस्या को समझते हुए अब हम दिन भर के सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स को एक ही पोस्ट में उपलब्ध करा रहे हैं. यह पोस्ट बैंकिंग, एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स के मामले में आपके लिए बेहद सहायक होगी.

Continue reading “Current Affairs: Daily GK Update 11 March 2017 For All The Upcoming Exams”

सीबीएसई ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 6 विषयों को किया अनिवार्य

about – Page 3997_3.1
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सत्र 2017-18 से 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए 5 से बढ़ाकर 6 विषयों की पढ़ाई अनिवार्य कर दी है.

Continue reading “सीबीएसई ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 6 विषयों को किया अनिवार्य”

450 किमी रेंज वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल का सफल परीक्षण

about – Page 3997_4.1
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अधिकारियों ने कहा है कि भारत ने आज 11 मार्च 2017 को ओडिशा तट के चांदीपुर के एकीकृत परिक्षण रेंज (ITR) से 450 किलोमीटर तक की रेंज वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल का सफल परीक्षण किया.

Continue reading “450 किमी रेंज वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल का सफल परीक्षण”

आरबीआई ने अभी तक नई मुद्रा के 12 लाख नोट जारी किए: जेटली

about – Page 3997_5.1
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 10 फरवरी 2017 को जेटली ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान आरबीआई के हवाले से बताया कि 24 फरवरी तक बाजार में कुल 11, 64, 100 नए मुद्रा नोट चलन में आ चुके हैं.

Continue reading “आरबीआई ने अभी तक नई मुद्रा के 12 लाख नोट जारी किए: जेटली”

राज्यसभा में पास हुआ शत्रु संपत्ति कानून संशोधन विधेयक

about – Page 3997_6.1

संसद के बजट सत्र के दूसरे भाग में 10 फरवरी 2017 को उच्च सदन राज्यसभा ने शत्रु संपत्ति (संशोधन और मान्यकरण) बिल, 2016 पारित कर दिया. इस क़ानून के तहत शत्रु संपत्ति का हस्तांतरण नियंत्रित हो सकेगा. वहीं, ये क़ानून 1968 से पहले और बाद में किए गए संपत्ति हस्तांतरण पर भी रोक लगाता है. ये बिल सिविल अदालतों और दूसरी प्राधिकरणों को शत्रु संपत्ति के विवादों से भी दूर रखता है.

Continue reading “राज्यसभा में पास हुआ शत्रु संपत्ति कानून संशोधन विधेयक”

February Revision Class 08 for all exams

about – Page 3997_7.1
Q1. किस बैंक ने किसानों को इनबिल्ट ओवरड्राफ्ट सुविधाओं के साथ सह-ब्रांडेड डेबिट कार्ड प्रदान करने के लिए एक सहकारी बैंक इफ्फको के साथ एक करार किया है ?
Answer: बैंक ऑफ़ बड़ौदा
Q2. देश भर में वेयरहाउस प्राप्तियां और संपार्श्विक प्रबंधन सेवाओं के खिलाफ ऋण के वितरण के लिए कौन सी बैंक ने अग्रणी ऑनलाइन डाटा और सूचना पोर्टल कमोडिटी ऑनलाइन से भागीदारी की है ?
Answer: फ़ेडरल बैंक
Q3. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के नेतृत्व वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने 2017 की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा में और बजट 2017 के बाद महत्वपूर्ण रेपो दर को _________ पर अपरिवर्तित रखा है. 
Answer: 6.25 प्रतिशत
Q4. आईसीआईसीआई बैंक की सहायक कंपनी आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने सक्सो बैंक के साथ सामरिक भागीदारी में प्रवेश किया है, जो एक ऑनलाइन बहु-संपत्ति व्यापार और निवेश विशेषज्ञ है. सक्सो बैंक _______ में स्थित है.
Answer: डेनमार्क
Q5. सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ाने और नकली उपयोगकर्ताओं को रोकने के लिए आधार से जुड़े ई-केवाईसी तंत्र के माध्यम से मोबाइल उपभोक्ताओं के पहचान विवरण को दर्ज करने की सरकार की योजना को मंजूरी दे दी है. KYC में “C” का क्या अर्थ है ?
Answer: Customer (ग्राहक)
Q6. 2016 में अपनी स्थापित फोटोवोल्टेइक क्षमता को दोगुना करने के बाद किस देश ने जर्मनी को दुनिया के सबसे बड़े सौर ऊर्जा उत्पादक बनने से पीछे छोड़ा है ?
Answer: चीन
Q7. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), ___________ की पहली तिमाही में, एक ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर समेत  पूरी तरह से स्वदेशी निर्मित, चंद्रयान -2 शुरू करने की योजना बना रहा है.
Answer: 2018
Q8. किस बैंक ने, पहली बार ऋण लेने वालों को सक्षम बनांने के लिए, जिनके पास ऋण लेने के लिए क्रेडिट इतिहास नहीं है, फिनटेक स्टार्टअप इंडिया के साथ सहयोग किया है ?
Answer: आईडीएफसी बैंक
Q9. वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अंतर्गत CBDT, ने चार और एकतरफा अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौते (एपीए) में प्रवेश किया है. CBDT में “B” का क्या अर्थ है ? 
Answer: बोर्ड
Q10. उसे वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी का नाम बताइए, जिनका हाल ही में निधन हो गया ?
Answer: राचर्ला साम्राज्यम (Racharla Samrajyam)
Q11. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान का नाम बताइए, जिसने हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ अपना छठा टेस्ट 150+ बनाकर, टेस्ट में भारतीय कप्तान द्वारा सर्वाधिक 150 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया ?
Answer:  विराट कोहली
Q12. पासपोर्ट सेवा केन्द्र के रूप में हेड पोस्ट ऑफिस का उपयोग करने के लिए दो पायलट परियोजनाओं की सफलता से उत्साहित सरकार ने, अब इस कार्यक्रम को पूरे देश में ऐसे ____________ केंद्र खोलकर इस कार्यक्रम का विस्तार करने का निर्णय लिया है.
Answer: 56
Q13. हाल ही में भारत के सरकारी स्वामित्व वाली जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
Answer: हेमंत भार्गव
Q14. हीरा उद्योग में सूक्ष्म, छोटे और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को एक शुरुआत देने के लिए _______________ सूरत में पायलट आधार पर उद्योग के लिए आपूर्ति श्रृंखला वित्तपोषण उत्पाद शुरू करने की योजना बना रहा है.
Answer: बैंक ऑफ़ बड़ौदा
Q15. वित्त वर्ष 2017-18 में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पुनर्पूंजीकरण के लिए केंद्रीय बजट में कितनी राशि आवंटित करने का निर्णय लिया गया है ?
Answer: 10,000 करोड़ रु

वॉलेट कंपनियों के लिए सरकार ने मसौदा नियम जारी किया

about – Page 3997_8.1

उपभोक्ताओं के लिए ई-पर्स के माध्यम से लेनदेन करने हेतु शिकायत निवारण तंत्र को सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए, सरकार ने वॉलेट फर्मों के लिए दिशा निर्देशों का एक सेट जारी किया है.

Continue reading “वॉलेट कंपनियों के लिए सरकार ने मसौदा नियम जारी किया”

राष्ट्रपति मुखर्जी ने 12वें CII-EXIM बैंक कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया

about – Page 3997_9.1

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नई दिल्ली में भारत-अफ्रीका परियोजना साझेदारी पर दो दिवसीय 12वें CII-EXIM बैंक कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया. इसकी पहली कॉन्क्लेव 2005 में हुई थी.

Continue reading “राष्ट्रपति मुखर्जी ने 12वें CII-EXIM बैंक कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया”

हिमाचल ने नौकरी तलाशने के लिए मोबाइल ऐप ‘मेरा हुनर एचपी’ की शुरुआत की

about – Page 3997_10.1

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की सरकार ने कुशल और अर्द्ध कुशल श्रमिकों को नौकरी खोजने में मदद करने के लिए एक मोबाइल एप और वेबसाइट ‘मेराहुनर एचपी’ या ‘माय टैलेंट’ लांच किया है.

Continue reading “हिमाचल ने नौकरी तलाशने के लिए मोबाइल ऐप ‘मेरा हुनर एचपी’ की शुरुआत की”

आईबीएम ने एक परमाणु का उपयोग कर बनाया दुनिया का सबसे छोटा मैग्नेट

about – Page 3997_11.1

टेक कंपनी आईबीएम के शोधकर्ताओं ने एक परमाणु (एटम) का उपयोग कर दुनिया का सबसे छोटा मैग्नेट बनाया है और उसमें डेटा स्टोर करने में कामयाब रहे हैं. होल्मियम एटम में इलेक्ट्रिक करेंट प्रवाह कराते हुए इसमें 1 बिट डेटा स्टोर किया गया है. वर्तमान में हार्ड-ड्राइव्स 1 बिट स्टोर करने में 1,00,000 परमाणुओं का इस्तेमाल करती हैं.

Continue reading “आईबीएम ने एक परमाणु का उपयोग कर बनाया दुनिया का सबसे छोटा मैग्नेट”

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF