मोब लिंचिंग की जांच के लिए सरकार ने उच्चस्तरीय समिति की स्थापना की

about - Part 3450_2.1
मोब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, केंद्र सरकार ने इस मामले में विचार-विमर्श करने और सिफारिशों के लिए केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है.
सचिव, न्याय विभाग; सचिव, विधि-कार्य विभाग; सचिव, विधान विभाग; और सचिव, सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण इस समिति के सदस्य हैं. समिति अगस्त 2018 तक सरकार को अपनी सिफारिशें जमा करेगी.
स्रोत- दि क्विंट

SBI PO/Clerk परीक्षा 2018 के लिए उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य-

  • मोब लिंचिंग एक कानूनी प्रक्रिया या प्राधिकारी के बिना (एक व्यक्ति) किसी को दंडित करने का एक कार्य है,  खासतौर पर किसी कथित अपराध के लिए या कट्टरपंथी कार्य के रूप में किसी व्यक्ति को लटकाना. 

टोक्यो 2020 समिति ने आधिकारिक तौर पर ओलंपिक शुभंकर का अनावरण किया

about - Part 3450_3.1

टोक्यो 2020 आयोजन समिति ने टोक्यो के गवर्नर यूरीको कोइके और समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी द्वारा आयोजित एक समारोह में अपने ओलंपिक शुभंकर ‘मिराइटोवा’ और पैरालाम्पिक शुभंकर ‘सोमिटी’ का आधिकारिक तौर पर अनावरण किया.

नीले रंग के ओलंपिक मास्कॉट मिराइटोवा को भविष्‍य और अनंत काल के लिए इस्‍तेमाल होने वाले जापानी शब्‍दों के संयोजन के रूप में तैयार किया गया है और और “पूरी दुनिया के लोगों के दिल में अनन्त आशा से भरे भविष्य को बढ़ावा देने” की भावना रखता है.गुलाबी-चेक वाले पैरालीम्पिक शुभंकर ‘सोमिटी’ का नाम चेरी के पेड़ के फूल के एक प्रकार पर है और यह विशाल मानसिक और शारीरिक शक्ति प्रदर्शित करता है.

स्रोत- दि लाइवमिंट

SBI PO/Clerk परीक्षा 2018 के लिए उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य-

  • शीतकालीन ओलंपिक 2022 में बीजिंग, चीन में आयोजित किया जाएगा. 

सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत न्यूनतम वार्षिक जमा राशि को कम किया

about - Part 3450_4.1
केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खातों में वार्षिक न्यूनतम जमा राशि की सीमा को 1,000 रुपये से घटाकर 250 रुपये कर दिया है. खाता खोलने के लिए न्यूनतम प्रारंभिक जमा भी घटाकर 250 रुपये कर दी गई है.
सरकार के इस कदम का उद्देश्य अधिक लोगों को गर्ल चाइल्ड सेविंग योजना का लाभ उठाने में सक्षम बनाना है.सरकार ने इस उद्देश्य के लिए सुकन्या समृद्धि खाता नियम, 2016 में संशोधन किये है.

स्रोत- द इंडियन एक्सप्रेस

SBI PO/Clerk परीक्षा 2018 के लिए उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य-
  • 22 जनवरी, 2015 को केंद्र सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के एक हिस्से के रूप में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की थी

चेन्नई में विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप की शुरूआत

about - Part 3450_5.1
चेन्नई, तमिलनाडु में विश्व जूनियर स्क्वाश चैम्पियनशिप की पुरुष टीम प्रतियोगिता की शुरूआत हो गई है. आठ समूहों में विभाजित कुल 24 देश इसमें भाग ले रहे हैं. भारत को स्विट्जरलैंड और सऊदी अरब के साथ ग्रुप-ई में रखा गया है और भारत को पांचवीं वरीयता प्राप्त है.
मिस्र को शीर्ष वरीयता दी गयी है और वह समूह-ए में है. कनाडा को दूसरा और इंग्लैंड तीसरा स्थान दिया गया है. पाकिस्तान को 11 वां स्थान दिया गया है.
स्रोत- एयर वर्ल्ड सर्विस

नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश में विकास परियोजनाओं की शुरुआत की

about - Part 3450_6.1

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश के गुना जिले में 5400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की.
उन्होंने विकास पर्व और जिले में किसानों के सम्मेलन के दौरान सभा को संबोधित किया. मंत्री ने 3,583 करोड़ रुपये के निवेश वाली 226 किलोमीटर तक फैली पांच राष्ट्रीय राजमार्गों परियोजनाओं की नींव रखी.
स्रोत- फाइनेंसियल एक्सप्रेस


SBI PO/Clerk परीक्षा 2018 के लिए उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य-
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री- शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल- आनंदीबेन पटेल

लोकसभा ने परक्राम्य लिखत (संशोधन) विधेयक पारित किया

about - Part 3450_7.1
लोकसभा ने परक्राम्य लिखत (संशोधन) विधेयक, 2017 पारित किया है जिसमें अदालत को चेक बाउंसिंग से संबंधित अपराध की कोशिश करने का प्रावधान, इसके अंतर्गत आहर्ता द्वारा शिकायतकर्ता को अंतरिम मुआवजे का भुगतान करने के लिए निर्देशित किये गया है.
वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला के अनुसार, अधीनस्थ अदालतों में 16 लाख चेक बाउंसिंग मामले और उच्च न्यायपालिका में 35 हजार मामले चल रहे हैं. अंतरिम मुआवजा चेक राशि के 20% से अधिक नहीं होगा और इस तरह के मुआवजे का भुगतान करने के अदालत के आदेश के  60 दिनों के भीतर आहर्ता द्वारा भुगतान किया जाना होगा.
स्रोत – द मनीकण्ट्रोल

डूबंत ऋण के त्वरित निपटान के लिए बैंकों, वित्तीय संस्थानों ने समझौते पर हस्ताक्षर किये

about - Part 3450_8.1
SBI और LIC सहित लगभग दो दर्जन बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने 500 करोड़ रुपये के ब्रैकेट के तहत दबावग्रस्त संपत्तियों के त्वरित निपटान को तेज करने के लिए महत्वपूर्ण अंतर-ऋणदाता समझौता(ICA) फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर किये है.फ्रेमवर्क परियोजना सशक्त(SASHAKT) का हिस्सा है,जोकि डूबंत बैंक पर PNB के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष सुनील मेहता की अध्यक्षता में समिति द्वारा तैयार और जमा की गयी रिपोर्ट है.


ICA का उद्देश्य दबावग्रस्त संपत्तियों का तेजी से और त्वरित निपटान करना है, और यह मुख्य रूप से 50 करोड़ से 500 करोड़ ब्रैकेट में NPAs पर केंद्रित होगा. फ्रेमवर्क 500 से 2,000 करोड़ या उससे अधिक की दबावग्रस्त परिसंपत्तियों को अलग-अलग रूप से निपटान करेगा. समझौते से ऋणदाताओं को शीघ्रता से आगे बढ़ने और उनके की  ब्याज रक्षा करने में भी सक्षम किया जाएगा.
स्रोत – द मनीकण्ट्रोल

पाकिस्तान उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति

about - Part 3450_9.1
पाकिस्तान के उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति हो गयी है. न्यायमूर्ति ताहिरा सफदर को मुख्य न्यायाधीश मियान साकिब निसार द्वारा बलूचिस्तान उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश के रूप में नामित किया गया है.
न्यायमूर्ति सफदर ने 1982 में बलूचिस्तान में पहली महिला नागरिक न्यायाधीश बन कर इतिहास बना दिया था. वह वर्तमान में नवंबर 2007 में आपातकाल की स्थिति घोषित करके राजद्रोह करने के लिए पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के मुकदमे की सुनवाई करने वाले तीन न्यायाधीशों की विशेष अदालत की सदस्य हैं

स्रोत- दि हिंदू

बॉर्डर हाट्स पर भारत-बांग्लादेश संयुक्त समिति की पहली बैठक संपन्न हुई

about - Part 3450_10.1
बॉर्डर हाट्स पर भारत-बांग्लादेश संयुक्त समिति की पहली बैठक त्रिपुरा के अगरतला में संपन्न हुई. दो दिवसीय बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने हैट्स के आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों की आजीविका पर बॉर्डर हाट्स के सकारात्मक प्रभाव पर ध्यान दिया.
चार कार्यात्मक बॉर्डर हाट्स के संचालन की समीक्षा और सुधार के लिए सुझाव,पहले से दोनों पक्षों द्वारा सहमति प्राप्त छह अतिरिक्त सीमा हाट्स स्थापित करने के लिए समयसीमा, और बॉर्डर हाट्स के आगे विस्तार के लिए रोडमैप, के लिए मुद्दों पर व्यापक चर्चा आयोजित की गई थी.
स्रोत- डीडी न्यूज़

SBI PO/Clerk परीक्षा 2018 के लिए उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य-
  • बांग्लादेश प्रधानमंत्री शेख हसीना, राजधानी– ढाका,मुद्रा– बांग्लादेशी टका. 

प्रधान मंत्री मोदी का तीन-देशों का दौरा: रवांडा के साथ 8 समझौते पर हस्ताक्षर किए

about - Part 3450_11.1
भारत और रवांडा ने किगाली में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए. दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार, कृषि, चमड़ा और संबद्ध उत्पादों और डेयरी के क्षेत्रों में समझौतो पर हस्ताक्षर किए,
भारत ने 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर की दो लाइन ऑफ़ क्रेडिट का विस्तार भी किया – एक औद्योगिक पार्क और किगाली विशेष आर्थिक क्षेत्र के विकास के लिए, और दूसरा रवांडा में तीन कृषि परियोजनाओं के लिए. श्री मोदी अफ्रीका के तीन-देशों के दौरे के पहले चरण में रवांडा जाने वाले पहले भारतीय प्रधान मंत्री है.
स्रोत- एयर वर्ल्ड सर्विस

SBI PO/Clerk परीक्षा 2018 के लिए उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य-
  • रवांडा राजधानी: किगाली, मुद्रा: रवांडा फ्रैंक. 

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me