भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग की 23 वीं बैठक मास्को में आयोजित की गयी

about – Page 3426_2.1

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सभी क्षेत्रों में रूस-भारत संबंधों के विस्तार पर चर्चा के लिए भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग (IRIGC-TEC) की 23 वीं बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया. बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रूसी उप प्रधान मंत्री यूरी बोरिसोव ने की थी.
IRIGCTEC एक स्थायी निकाय है जो द्विपक्षीय व्यापार और निवेश, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संस्कृति और पारस्परिक हित के अन्य मुद्दों के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग की चल रही गतिविधियों का वार्षिक रूप से समागम और समीक्षा करता है.
स्रोत- ANI समाचार

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • IRIGC-TEC: India-Russia Inter-Governmental Commission on Technical and Economic Cooperation
  • रूसी राजधानी: मॉस्को, मुद्रा: रूबल, राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन
  • IRIGC-TEC पूर्व बैठक: दिसंबर 2017, दिल्ली

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) ने HIV आकलन 2017 रिपोर्ट जारी की

about – Page 3426_3.1
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) ने HIV आकलन 2017 की रिपोर्ट जारी की है.HIV आकलन 2017 राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) के तहत HIV आकलनों की श्रृंखला का 14 वां दौर है. NACO , भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल स्टैटिस्टिक्स (NIMS) के सहयोग से HIV के अनुमानों का द्विवार्षिक रूप से निरक्षण करता है.
भारत में HIV आकलन का पहला दौर 1998 में आयोजित किया गया था, जबकि अंतिम दौर 2015 में आयोजित किया गया था. रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में, भारत में लगभग 21.40 लाख लोग HIV (PLHIV) के 0.22% वयस्क प्रसार के साथ जीवन यापन कर रहे है. आकलनों का उद्देश्य राष्ट्रीय और राज्य/संघ राज्य स्तर पर भारत में HIV महामारी की स्थिति पर अद्यतन जानकारी प्रदान करना है.
स्रोत- डीडी न्यूज़

वैश्विक जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन: भारतीय शहरों, राज्यों ने जलवायु कार्रवाई योजनाएं अपनाई

about – Page 3426_4.1
वैश्विक जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन 2018 सैन फ्रांसिस्को, कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित किया गया था. 4000 से अधिक व्यवसाय, शहर, राज्य और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने इस शिखर सम्मेलन में भाग लिया और पेरिस समझौते द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं को दर्शाया.

शिखर सम्मेलन के सह-अध्यक्ष, कैलिफोर्निया के गवर्नर एडमंड जी. ब्राउन जूनियर और संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत जलवायु कार्रवाई माइकल आर ब्लूमबर्ग ने एक नई रिपोर्ट का अनावरण किया है जो यह दर्शाता है कि शहरों, राज्यों और व्यवसायों ने अमेरिका को 2025 उत्सर्जन न्यूनन लक्ष्य प्राप्त करने में कैसे सहायता कर सकता है.
महाराष्ट्र के वित्तीय सुधार के लिए प्रधान सचिव सुजता सौनिक के अनुसार, छह और राज्य ऊष्मा कार्य योजनाएं अपनाएंगे. 2018 में, केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए गए मार्गदर्शन के आधार पर, 13 राज्यों और 30 से अधिक शहरों ने ऊष्मा कार्यवाई योजना को अपनाया या विकसित किया हैं. ये 13 राज्य आंध्र प्रदेश, बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश हैं.

स्रोत- दि फाइनेंसियल एक्सप्रेस

भारत ने ब्रिक्स सदस्यों के साथ संयुक्त ब्लॉकचेन रिसर्च पर एमओयू को मंजूरी दी

about – Page 3426_5.1

भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वितरित खाता प्रौद्योगिकी (DLT) के सहयोगी शोध पर समझौता ज्ञापन (MoU) को मंजूरी दे दी है. शोध संयुक्त रूप से एक्सपोर्ट इम्पोर्ट बैंक ऑफ़ इंडिया(एक्ज़िम बैंक) और प्रत्येक ब्रिक्स सदस्य देशों के एक बैंक द्वारा आयोजित किया जाएगा.
जुलाई में जोहान्सबर्ग में आयोजित 10 वें अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स सम्मेलन में एमओयू प्रारंभिक रूप से प्रस्तावित किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य चौथी औद्योगिक क्रांति के मुकाबले आर्थिक विकास में सहयोग था. उस समय बैंक डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास के हित में संयुक्त रूप से डीएलटी का अध्ययन करने पर सहमत हुए थे.

स्रोत: दि मनीकंट्रोल

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 201 9 का आयोजन स्थल – ब्राज़िल
  • एक्ज़िम बैंक का मुख्यालय: मुंबई, स्थापना: 1982, CEO- श्री यादवेंद्र माथुर.

हिंदी दिवस: 14 सितंबर

about – Page 3426_6.1
हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है क्योंकि, इस दिन 1949 में, भारत की संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 के तहत, 26 जनवरी 1950 को, देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था.
बाद में, पं. जवाहरलाल नेहरू ने इस दिन को देश में हिंदी दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की. भारत की 22 अनुसूचित भाषाएं हैं, जिनमें से दो,हिंदी और अंग्रेजी आधिकारिक तौर पर भारत सरकार के स्तर पर उपयोग की जाती हैं.हिंदी 250 मिलियन लोगों द्वारा मूल भाषा के रूप में बोली जाती है और यह दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है.



स्रोत- डीडी न्यूज़



उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • पहला हिंदी दिवस मनाया गया था- 14 सितंबर 1953

छत्तीसगढ़ में देश का पहला जनजातीय पर्यटन सर्किट शुरू हुआ

about – Page 3426_7.1
पर्यटन राज्य मंत्री केंद्रीय मंत्री के जे अल्फोन्स ने छत्तीसगढ़ में 13 पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली देश की पहली ट्राइबल सर्किट परियोजना का उद्घाटन किया. इस परियोजना को फरवरी 2016 में पर्यटन मंत्रालय ने 99.21 करोड़ रूपये की स्वीकृत दी थी.
परियोजना को देश में विषयगत सर्किट के विकास के लिए 2014-15 में योजनाबद्ध और प्राथमिकतापूर्वक शुरू किया गया और पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के तहत लागू किया गया था. सरकार ने आदिवासी सर्किट विषय के तहत छत्तीसगढ़ को जनजातियों की संप्रभुता को स्वीकार करने और राज्य में समृद्ध और विविध आदिम संपत्तियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योजना में शामिल करने का निर्णय लिया था.

स्रोत: न्यूज़ ऑन एयर
उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री: रमन सिंह.
  • छत्तीसगढ़ के राज्यपाल: आनंदबीन पटेल.

जुलाई में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 6.6% तक वृद्धि

about – Page 3426_8.1
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र द्वारा अच्छे प्रदर्शन और पूंजीगत वस्तुओं और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के उच्च प्रदर्शन के कारण औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में 6.6% की वृद्धि हुई है.
जुलाई में जारी किए गए 7% के अस्थायी अनुमान से जून के लिए IIP विकास भी नीचे संशोधित ही थी. अप्रैल-जुलाई की अवधि में IIP वृद्धि वर्ष पूर्व 1.7% की तुलना में 5.4% थी.
विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि सूचकांक: 
1. विनिर्माण क्षेत्र (महत्व: 77.6): अभिलिखित 7% विकास.
2. बिजली क्षेत्र (महत्व: 7.9%): अभिलिखित 6.7% विकास.
3. खनिज (महत्व: 14.3%): अभिलिखित 3.7% विकास.
4.उपभोक्ता टिकाऊ क्षेत्र:जुलाई 2017 में 2.4% की गिरावट के मुकाबले 14.4% का प्रभावशाली विकास दर्ज किया गया.
5. पूंजीगत वस्तुओं का उत्पादन: जुलाई 2017 में 1.1% की गिरावट के मुकाबले 3% की वृद्धि हुई. 
स्रोत- दि इकोनॉमिक टाइम्स

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • अरुण जेटली भारत के वर्तमान वित्त मंत्री हैं. 

ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: उधयवीर सिंह ने जूनियर पुरुषों की 25 मीटर पिस्तौल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता

about – Page 3426_9.1
सोलह वर्षीय उधयवीर सिंह ने दक्षिण कोरिया में विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में एकल जूनियर पुरुषों की 25 मीटर पिस्तौल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने टीम स्वर्ण जीत में भी भारत का नेतृत्व किया. सिंह ने अमेरिकी हेनरी लेवरेट और कोरियाई ली जैक्यून से आगे निकलते हुए व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 587 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता.
टीम कोरिया ने 1721 अंक के साथ कांस्य पदक जीता. कुल 24 पदकों में से 9 स्वर्ण, 8 रजत और सात कांस्य पदक के साथ भारत को पदक तालिका में चौथे स्थान प्राप्त हुआ.यह तालिका अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्शाती है.
स्रोत- एयर वर्ल्ड सर्विस

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • दक्षिण कोरिया राजधानी सियोल, मुद्रादक्षिण कोरियाई वॉन. 

वेंकैया नायडू की सर्बिया, माल्टा और रोमानिया की तीन देशों की यात्रा

about – Page 3426_10.1
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सर्बिया, माल्टा और रोमानिया की तीन देशों की यात्रा पर जाएँगे.इस सात दिवसीय यात्रा के दौरान, श्री नायडू पहले सर्बिया पहुंचेंगे जहां वह देश के प्रमुखों से मिलेंगे.उपराष्ट्रपति की इन देशों की यात्रा के दौरान कृषि और पर्यटन के क्षेत्र में कई समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है.
अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, श्री नायडू माल्टा पहुंचेंगे, जहां वह देश के प्रमुखों से मिलेंगे और पारस्परिक हित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे. अपनी यात्रा के अंतिम चरण में, उपराष्ट्रपति रोमानिया जाएँगे.

स्रोत- एयर वर्ल्ड सर्विस

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • सर्बिया की राजधानी: बेलग्रेड, मुद्रा: सर्बियाई दिनार. 
  • माल्टा की राजधानी: वालेटामुद्रा: यूरो. 
  • रोमानिया की राजधानी: बुहारेस्ट, मुद्रा:रोमानियाई लियू

अर्जेंटीना में G-20 व्यापार और निवेश मंत्रिस्तरीय बैठक आयोजित की गयी

about – Page 3426_11.1
वाणिज्य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने अर्जेंटीना के मार डेल प्लाटा में G-20 व्यापार और निवेश मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया. बैठक में वैश्विक वाणिज्य और नई औद्योगिक क्रांति को बढ़ावा देने के लिए बढ़ती सुरक्षावाद चुनौतियों सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई.
G-20 के सदस्यों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं 

स्रोत- एयर वर्ल्ड सर्विस

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • अर्जेंटीना की राजधानी: ब्यूनस आयर्स, मुद्रा: अर्जेंटीना पेसो. 

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF