एशले बार्टी दुनिया की नंबर 1 महिला टेनिस खिलाड़ी बनी

about – Page 3144_2.1

एशले बार्टी, जूलिया गोएर्गेस को 6-1, 7-5 से हराकर बर्मिंघम क्लासिक जीतने के बाद विश्व की नंबर 1 महिला टेनिस खिलाड़ी बन गयी है. वह एक ऑस्ट्रेलियाई पेशेवर टेनिस खिलाड़ी है।
स्रोत: The NewDaily

शेफाली जुनेजा को ICAO में भारत का प्रतिनिधि नियुक्त किया

about – Page 3144_3.1

वरिष्ठ नौकरशाह शेफाली जुनेजा को संयुक्त राष्ट्र की संस्था इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (ICAO) की परिषद में भारत का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है. वह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आलोक शेखर का स्थान लेंगी.

वर्तमान में, शेफाली जुनेजा नागरिक उड्डयन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में सेवारत हैं.

उपरोक्त समाचार से ESIC/EPFO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • ICAO के अध्यक्ष: ओलुमुइवा बेनार्ड अलीउ; मुख्यालय: मॉन्ट्रियल, कनाडा.
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

अनुपम खेर अपनी आत्मकथा “Lessons Life Taught Me Unknowingly” का अनावरण करेंगे

about – Page 3144_4.1

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपनी आत्मकथा “Lessons Life Taught Me Unknowingly” करने वाले  हैं.
अनुपम खेर भारतीय फिल्म उद्योग में सबसे अधिक प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने भारत और पश्चिम दोनों में कई भाषाओं में 530 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है.
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

केंद्र ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को डीडी सेट-टॉप बॉक्स वितरित किये

about – Page 3144_5.1

भारत सरकार ने जम्मू और कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मुफ्त दूरदर्शन (डीडी) सेट-टॉप बॉक्स वितरित किये है. कार्यक्रम का आयोजन दूरदर्शन काशीर द्वारा किया गया था.

डीडी काशीर ने जम्मू क्षेत्र के लिए एक समाचार बुलेटिन, डोगरी समाचार भी लॉन्च किया.

उपरोक्त समाचार से  LIC AAO/ADO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री: प्रकाश जावड़ेकर
स्रोत : द बिज़नस स्टैण्डर्ड

RBI ने शिकायत प्रबंधन प्रणाली शुरू की

about – Page 3144_6.1

शिकायत प्रबंधन प्रणाली (CMS) भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा अपनी वेबसाइट पर शुरू किया गया एक सॉफ्टवेयर अनुप्रयोग है. इसका उपयोग शिकायतों के समय पर निवारण में ग्राहक के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बैंकों और एनबीएफसी के खिलाफ शिकायतों को दर्ज करने के लिए किया जाएगा.
ग्राहक प्लेटफ़ॉर्म पर किसी भी विनियमित इकाई के खिलाफ शिकायतें दर्ज कर सकते हैं. ये शिकायतें लोकपाल / क्षेत्रीय कार्यालय आरबीआई के उपयुक्त कार्यालय को निर्देशित की जाएंगी.
आरबीआई शिकायतों की स्थिति को ट्रैक करने के लिए एक समर्पित इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस (IVR) प्रणाली लाने की भी योजना बना रहा है.

स्रोत: द इकॉनोमिक टाइम्स

जापान ने मणिपुर को एक शांति संग्रहालय प्रदान किया

about – Page 3144_7.1

जापान ने मणिपुर को उपहार स्वरूप एक “शांति संग्रहालय” प्रदान किया है जो द्वितीय विश्व युद्ध के भयंकर युद्धों में से एक की स्मृति पर बनाया गया है.

मणिपुर की राजधानी इंफाल से लगभग 20 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में लाल पहाड़ी पर इम्फाल शांति संग्रहालय के उद्घाटन ने इम्फाल की लड़ाई की 75 वीं वर्षगांठ को चिह्नित किया.

उपरोक्त समाचार से ESIC/EPFO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • मणिपुर की राजधानी: इंफाल; मुख्यमंत्री: नोंगथोम्बम बीरेन सिंह
स्रोत: द हिंदू

भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH सीरीज के फाइनल में जापान को हराया

about – Page 3144_8.1

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को हराकर FIH सीरीज़ फाइनल में जीत हासिल की. टीम ने 3-1 के स्कोर के साथ जीत दर्ज की. सीरीज़ जापान में आयोजित की गई थी.
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब रानी रामपाल ने हासिल किया.

इस जीत के साथ, भारत ने 2020 ओलंपिक क्वालीफायर के अंतिम दौर में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।

स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

मीनाक्षी लेखी का पहला उपन्यास: द न्यू डेल्ही कांस्पीरेसी

about – Page 3144_9.1

मीनाक्षी लेखी का पहला उपन्यास “द न्यू डेल्ही कांस्पीरेसी” जल्द ही प्रकाशित होगा. उन्होने इसे कृष्ण कुमार के साथ लिखा है. उपन्यास हार्पर कॉलिंस द्वारा प्रकाशित किया जाएगा.

स्रोत: द हिंदू

22 वें शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में मलयालम फिल्म ने पुरस्कार जीता

about – Page 3144_10.1

वेयिल मरंगल(ट्रीज़ अंडर द सन) शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में ‘उत्कृष्ट कलात्मक उपलब्धि ’पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है.

फिल्म का निर्देशन बिजुकुमार दामोदरन ने किया है. यह शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 22 वां संस्करण था.
स्रोत: द हिंदू

2020 तक माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए आपदा प्रतिक्रिया बल तैयार किया जाएगा

about – Page 3144_11.1

धार्मिक तीर्थस्थल माता वैष्णो देवी मन्दिर को सितंबर, 2020 तक एक समर्पित गृह आपदा प्रतिक्रिया बल मिल जाएगा.

श्री माता वैष्णो देवी मन्दिर बोर्ड धर्मस्थल के लिए समर्पित आपदा प्रतिक्रिया बल तैयार करने के लिए 180 कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने जा रहा है. यह अपनी आपदा तैयारियों के हिस्से के रूप में एक इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर भी स्थापित करेगा.
स्रोत: द बिजनेस टुडे

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF