प्रेसिडेंट्स कप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बॉक्सर बने शिवा थापा

about – Page 3112_2.1
एस्टाना, कजाकिस्तान में फाइनल में वॉकओवर मिलने के बाद, शिव थापा प्रेसिडेंट कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने।
अपने नये भार वर्ग 63 किग्रा (ओलंपिक वर्ग) में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाले थापा को फाइनल में कजाखस्तान के जाकिर सफिउल्लिन से भिड़ना था.
EPFO / LIC ADO मेन 2019 के लिए महत्वपूर्ण स्टेटिक / करंट टेकअवे :
  • कजाकिस्तान के पीएम: आस्कर मामिन; कजाकिस्तान की राजधानी: नूर-सुल्तान
  • कजाकिस्तान की मुद्रा: कजाकिस्तानीतेंगे

स्रोत: द हिंदू

हिमा दास की 400मी दौड़ में वापसी, जीता पाँचवां स्वर्ण पदक

about – Page 3112_3.1
भारतीय धावक हिमा दास ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए इस महीने का अपना पांचवां स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने नोव मेस्टो, चेक गणराज्य में अपनी 400मी प्रतियोगिता में 52.09 सेकंड के सीजन के बेस्ट टाइम के साथ बेहतरीन वापसी की. उन्हें ‘ढींग एक्सप्रेस’ कहा जाता है. 

स्रोत: द इकोनॉमिक्स टाइम्स

भारत, चीन के प्रमुख सैन्य अभ्यास ‘हैंड-इन-हैंड’ आयोजित किया जाएगा

about – Page 3112_4.1

भारत और चीन दिसंबर 2019 में ‘हैंड-इन-हैंड’ नामक एक प्रमुख सैन्य अभ्यास आयोजित करेंगे। यह अभ्यास मेघालय के उमरोई में होगा। यह आतंकवाद विरोधी, मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों पर आधारित होगा।

उपरोक्त समाचार से  EPFO/LIC ADO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • चीन की राजधानी: बीजिंग; मुद्रा: रेनमिनबी.
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

दिल्ली की 3 बार की सीएम शीला दीक्षित का निधन

about – Page 3112_5.1

दिल्ली की तीन बार की मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का नई दिल्ली में निधन हो गया है। उन्होंने 15 वर्षों तक दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वह अपनी दिल्ली इकाई में सबसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता थीं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री: अरविंद केजरीवाल.
स्रोत: द इंडिया टुडे

भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस का खिताब जीता

about – Page 3112_6.1

भारत ने ओडिशा में आयोजित 21 वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैम्पियनशिप की पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में स्वर्ण जीतकर रिकॉर्ड बनाया है।

भारतीय पुरुष टीम ने फाइनल मैच इंग्लैंड को 3-2 से हराकर जीता।
भारतीय महिला टीम ने फाइनल मैच में इंग्लैंड को 3-0 से हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पहली बार स्वर्ण पदक जीता।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

उत्तर कोरिया ने इंटरकांटिनेंटल कप खिताब जीता

about – Page 3112_7.1

उत्तर कोरिया ने इंटरकांटिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण जीता। उत्तर कोरिया ने अहमदाबाद में आयोजित फाइनल में ताजिकिस्तान को हराया। उत्तर कोरिया, ताजिकिस्तान, भारत और सीरिया ने इस आयोजन में भाग लिया।
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

खेल मंत्री ने एआईएफएफ गोल्डन बेबी लीग हैंडबुक लॉन्च की

about – Page 3112_8.1

खेल मंत्री ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की गोल्डन बेबी लीग हैंडबुक 2019-20 लॉन्च की है। इस लॉन्च में ‘एआईएफएफ बेबी लीग्स’ का नाम बदलकर ‘एआईएफएफ गोल्डन बेबी लीग’ रखा गया है, जिसमें  6 से 12 वर्ष से कम आयु की लड़कियों और लड़कों दोनों पर जोर दिया गया है।
हैंडबुक गोल्डन बेबी लीग को व्यवस्थित करने के लिए हितधारक की मदद करने के लिए एक गाइड है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) युवा मामले और खेल मंत्रालय: किरेन रिजिजू.
स्रोत: द हिंदू

क्रिस्टीन लेगार्ड ने आईएमएफ प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया

about – Page 3112_9.1
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड ने आईएमएफ प्रमुख के रूप में अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने 2011 से आईएमएफ प्रमुख के रूप में कार्य किया था। डेविड लिप्टन अंतरिम अवधि में आईएमएफ के कार्यवाहक प्रबंध निदेशक बने रहेंगे।
क्रिस्टीन लेगार्ड आईएमएफ का नेतृत्व करने वाली पहली महिला थीं।
स्रोत: द बिजनेस टुडे

उपेंद्र सिंह रावत को पनामा में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया

about – Page 3112_10.1
IFS अधिकारी उपेंद्र सिंह रावत को पनामा में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। वह रवि थापर का स्थान लेंगे।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • पनाम की राजधानी: पनामा सिटी; मुद्रा: पनामियन बाल्बोआ

स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

संजीव कुमार सिंगला को इज़राइल में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया

about – Page 3112_11.1
वरिष्ठ राजनयिक संजीव कुमार सिंगला को इस्राइल का अगला भारतीय राजदूत नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह भारत के प्रधान मंत्री के निजी सचिव (पीएस) के रूप में सेवारत थे। वह पवन कपूर का स्थान लेंगे, जिन्होंने 2016 में इज़राइल में राजदूत के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  •  इज़राइल राजधानी: यरूशलेम, मुद्रा: इज़राइली नई शेकेल
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF